वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के धाकड़ प्लेयर और पूर्व कप्तान रहे किरोन पोलार्ड ने लंदन स्पिरिट से ओर से टी 20 खलते हुए अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड हासिल किया जहाँ पोलार्ड 600 टी20 मैच खेलने वाले विश्व के पहले क्रिकेटर बन गए। लॉर्ड्स में खेले गए द हंड्रेड टूर्नामेंट में लंदन स्पिरिट की ओर से खेलते हुए पोलार्ड ने ये मुकाम हासिल किया । हालाकिं ये साफ़ देखा गया है की टी 20 में वेस्टइंडीज के प्लेयर्स का रुझान अधिक है वहीँ यह भी बता दें की लगभग अधिकांश लीग से पोलार्ड जुड़े हैं यही वजह है की 600 टी 20 मैच का आंकड़ा पोलार्ड के हिस्से में गया है ।
पोलार्ड ने लंदन स्पिरिट से ओर से मेनचेस्टर के खिलाफ 5 वे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आये और कुल 11 गेंदों में नाबाद 34 रन की आतिशी पारी खेली। पोलार्ड के आंकड़ों की बात की जाये तो पोलार्ड ने 600 मैचों में 31.34 की औसत से शानदार 11,723 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 104 रन का रहा है। पोलार्ड जे नाम टी 20 मैचों में कुल एक शतक और 56 अर्धशतकीय पारी रही हैं।

पोलार्ड ने कई फ्रैंचाइजियों की ओर से खेला है जहाँ उन्होंने हम वतन त्रिनिदाद , इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मेलबर्न रेनेगेड्स, बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) और बिग बैश लीग, पाकिस्तान सुपर लीग में खेला है । जहाँ इतने फ्रैंचाइजियों के साथ खेलने से आप यह अनुमान लगा सकते हैं की किस तरह यह आंकड़ों को पोलार्ड ने प्राप्त किया है ।
आईपीएल में पोलार्ड के आंकड़े
आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खलने वाले पोलार्ड ने कुल 189 मैच में 28.67 के औसत से 3412 रन बनाये हैं ।जहाँ उनका बेस्ट प्रदर्शन 87 नाबाद रन का रहा है । कुल 16 अर्धशतक वे आईपीएल में बना चुके हैं । गेंदबाज़ी की बात की जाये तो पोलार्ड ने कुल 69 विकेट चटकाए हैं । जहाँ उनका बेस्ट प्रदर्शन 44 रन देकर 4 विकेट लेने का रहा है । पोलार्ड विश्व के चहिते प्लेयर में से एक हैं जहाँ पावर हिटिंग उनकी ताकत है और इसी के दम पर वह इन टीमों का हिस्सा हैं ।







