KKR vs DC: वार्नर-शार्दुल का धमाल, DC की 44 रन से जीत, कुलदीप भी चमके, टूटे ये 6 रिकॉर्ड, स्कोरकार्ड

0
82
views
KKR vs DC: Warner-Shardul's blast, DC's 44-run win, Kuldeep also shines, these 6 records broken, scorecard
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का 19 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के स्टेडियम में खेला गया ।जहां इस मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर ताबड़तोड़ 215 रन बनाए। लक्ष्य पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 171 रन बना पाई इस तरीके से दिल्ली कैपिटल्स मैच को 44 रन से जीत लिया है।

दिल्ली की बल्लेबाजी में छाया‌ वार्नर का रंग

KKR vs DC: Warner-Shardul's blast, DC's 44-run win, Kuldeep also shines, these 6 records broken, scorecard
PC: IPL/Twitter

डेविड वॉर्नर ने आने के साथ ताबड़तोड़ पारी खेली, जहां उन्होंने अपना आईपीएल करियर का 51 वां अर्धशतक पूरा किया डेविड वॉर्नर ने अपना शतक महज 35 गेंदों पर पूरा किया ।वार्नर इस पारी में 45 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के की मदद से शानदार 61 रन बनाए।

पृथ्वी शॉ का फॉर्म बरकरार

पृथ्वी शॉ ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और दो छक्के की मदद से शानदार 51 रन बनाए।

लॉर्ड शार्दुल और अक्षर पटेल की धुआंधार पारी

अक्षर और शार्दुल के बीच शानदार साझेदारी निभाई गई। जहां दोनों ने मिलकर कोलकाता के गेंदबाजों को जमकर धोया। अक्षर पटेल ने 14 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए वहीं शार्दुल ठाकुर ने 11 गेंदों पर 3 छक्के और एक चौके की मदद से 29 रन की आतिशी पारी खेली।

कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी

कोलकाता की ओर से सुनील ने 4 ओवर में 21 रन देकर दो विकेट चटकाए. वरुण चक्रवर्ती, रसल एवं उमेश यादव को एक-एक सफलता हाथ लगी।

कोलकाता की बल्लेबाजी

कोलकाता की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। जहां कोलकाता के दो बल्लेबाज वेंकटेश्वर और अजिंक्य रहाणे पावर प्ले के अंदर ही आउट हुए ।अजिंक्य रहाणे 8 रन बनाकर आउट हुए । श्रेयस  54 रन बनाकर आउट हुए । नितीश राणा 30 रन बनाकर आउट हुए ।

दिल्ली की गेंदबाज़ी में कुलदीप का तड़का

KKR vs DC: Warner-Shardul's blast, DC's 44-run win, Kuldeep also shines, these 6 records broken, scorecard
PC: IPL/Twitter

दिल्ली की गेंदबाज़ी की बात की जाये तो कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट चटकाए । जहाँ उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दिए  खलील ने 3 विकेट चटकाए ।

टूटे रिकॉर्ड

1.)DC ने 215 रन बनाए, जो इस सीजन का सर्वाधिक स्कोर है।
2) विकेटकीपर द्वारा IPL में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे नंबर पर आये पंत जहाँ उन्होंने 111 छक्के लगा चुके हैं । पहले स्थान पर  धोनी 217 छक्के के साथ हैं ।
3)अक्षर पटेल ने IPL में अपने 1,000 रन पूरे कर लिए।
4)शार्दूल ठाकुर ने नाबाद 29 रन बनाए। IPL में ये उनका सबसे बढ़िया स्कोर है।
5) आईपीएल मैच में सबसे अधिक बार 40 या अधिक रन देना।

रन (4 ओवर ) प्लेयर
18 उमेश यादव*
16 ड्वेन ब्रावो
16 मोहम्मद शमी

6) आईपीएल में केकेआर के खिलाफ सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे प्लेयर बने वार्नर जहाँ उन्होंने 7 वां अर्धशतक पूरा किया।

19 मैच के बाद अंकतालिका

टीम  मैच  जीत  हार  पॉइंट 
कोलकाता  5 3 2 6
गुजरात  3 3 0 6
बैंगलोर  4 3 1 6
लखनऊ  4 3 1 6
राजस्थान 3 2 1 4
दिल्ली  4 2 2 4
पंजाब 4 2 2 4
हैदराबाद  3 1 3 2
मुंबई इंडियंस 4 0 4 0
चेन्नई 4 0 4 0

 

इस जीत के बाद अंकतालिका में दिल्ली पंजाब किंग्स को पछाड़कर छठे स्थान पर आ गई है । वहीँ कोलकाता हार के बाबजूद पहले स्थान पर 6 अंक के साथ काबिज हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here