न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच हैमिल्टन के मैदान पर खेला गया ।जिस मैच को न्यूजीलैंड ने 118 रनों से जीत लिया है। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। जहां न्यूजीलैंड के वर्तमान कप्तान टॉम लैथम ने 123 गेंदों पर 10 चौके और 5 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 140 नाबाद रन बनाए ।उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 28 साल पुराना भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
टॉम लैथम ने तोड़ा 28 साल पुराना का रिकॉर्ड
गौरतलब है कि बतौर कप्तान टॉम लैथम ने सचिन तेंदुलकर के पुराने 28 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है ।जहां सचिन तेंदुलकर ने साल 1988 में अपने जन्मदिन पर 134 रनों की पारी खेली थी ।वहीं आज टॉम लैथम ने बतौर कप्तान अपने जन्मदिन के दिन 140 रन बनाकर उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बतौर कप्तान को अपने जन्मदिन में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर भी बन चुके हैं।
जन्मदिन पर सबसे ज्यादा वनडे स्कोर
140: टॉम लैथम
134: सचिन तेंदुलकर (1998)
131: रॉस टेलर (2011)
130: सनथ जयसूर्या (2008)
100: विनोद कांबली (1993)
विलियमसन की गैरमौजूदगी में टॉम लैथम हैं कप्तान
The BLACKCAPS get the win ⚡️
Catch the highlights and replay on-demand on Spark Sport #SparkSport #NZvNED pic.twitter.com/kXw1nDgsUE
— Spark Sport (@sparknzsport) April 2, 2022
गौरतलब है कि केन विलियमसन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं वहीं एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैं फिलहाल टॉम लैथम न्यूजीलैंड की अगुवाई करते नजर आ रहे हैं।
न्यूजीलैंड ने दिया 118 रनों से नीदरलैंड को मात
नीदरलैंड ने टॉस जीतकर दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया ।जहां न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए ।न्यूजीलैंड की ओर से टॉम लैथम ने 140 रन की सर्वाधिक पारी खेली ।वहीं ब्रेसवेल ने 41 रनों का योगदान दिया नीदरलैंड की ओर से गेंदबाजी की बात की जाए तो फ्रीड क्लासन ने 10 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट चटकाए ।वहीं दूसरी ओर व्हेन बिक ने 10 ओवर में 56 रन देकर 4 विकेट हासिल किए रिपोन और शीलर को एक-एक सफलता मिली.
नीदरलैंड की बल्लेबाजी की बात की जाए तो नजर लैंड ने अपने पांच विकेट 103 रनों पर खो दिए थे वहीं विक्रमजीत सिंह ने 31 रनों की पारी खेली वहीं वासडी ने 37 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की ओर से माइकल ब्रेसवेल ने 5 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिया इस जोडी ने 6.1 ओवर में 17 रन देकर दो सफलता अर्जित की ब्रेसवेल को एक कायल को दो सफलताएं मिली।







