MI vs RR: बटलर का तूफानी शतक, हेटमायर का धमाल, RR ने ठोके 193/8, टूटे ये 5 रिकॉर्ड

0
207
views
MI vs RR: Butler's stormy century, Hetmyer's blast, RR hit 193/8, broken these records
PC: RR/Twitter

आई पी एल 2022 का नया मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है । इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 193 रन बना है ।जहां मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 194 रनों की दरकार है।

बटलर ने जड़ा तूफानी शतक ‌‌

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर ने 68 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 5 छक्के की मदद से 100 रन बनाए। आपको बता दें कि आई पी एल 2022 का प्रथम शतक रहा। इसके साथ ही उन्होंने के रिकॉर्ड तोड़ दी है जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

टूटे ये  रिकॉर्ड

MI . के खिलाफ उच्चतम आईपीएल औसत

80.00 – जोस बटलर*
66.10 – केएल राहुल
47.82 – शॉन मार्शो
44.07 – डेविड वॉर्नर
43.61 – एबी डेविलियर्स

2.आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक

एडम गिलक्रिस्ट
यूसुफ पठान
एबी डिविलियर्स
हाशिम अमला
केएल राहुल
बेन स्टोक्स
जोस बटलर* 

3.मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 या अधिक छक्कों के साथ सबसे अधिक आईपीएल पारियां

4: जोस बटलर*
4: क्रिस गेल
2: मोईन अली
2: एमएस धोनी

4.आईपीएल में ओपनर के तौर पर सबसे कम 1500 रन की पारी

35: क्रिस गेल
36: विराट कोहली
37: केएल राहुल
39: जोस बटलर*
41: माइक हसी

5एक ओवर में 25 या अधिक रन (आईपीएल)

गेल – 7 बार
बटलर – 3 बार*
हार्दिक – 3 बार

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी

राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले 2 विकेट 48 रनों के स्कोर पर गंवा दिए थे। इसके बाद बटलर और कप्तान संजू सैमसंग के बीच 50 गेंदों पर 82 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी हुई । सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर 100 रन बनाकर बुमराह का शिकार हुए ।वहीं संजू ने 21 गेंदों पर 30 रन की आतिशी पारी खेली जिसमें 3 छक्के शामिल है। इसके बाद आय हेटमायेर  भी अपना जलवा बिखेरा जहां उन्होंने न 3 छक्के और तीन चौके की मदद से 14 गेंदों पर 35 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस ने की वापसी

मतलब है कि गेंदबाजी की बात की जाए तो पहले एक समय लग रहा था कि राजस्थान का स्कोर 200 के पार पहुंचेगा ।लेकिन आखिरी कुछ ओवर में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने वापसी की जहां बुमराह में सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए ।डेनियल सेल ने 4 ओवर में 32 रन दिए ।वहीं मिल्स ने 4 ओवर में 35 रन देकर तीन सफलता अर्जित की एक को एक विकेट मिला।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here