IPL 2022: विलियमसन का कैच विवाद पकड़ा फिर तूल,  SRH ने IPL गवर्निंग काउंसिल में शिकायत दर्ज

0
77
views
IPL 2022: Williamson caught controversy again, SRH filed complaint with IPL Governing Council
PC: Twitter

आईपीएल 2022 में राजस्थान और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में हुई एक घटना ने काफी तूल पकड़ लिया है ।जहां मामला आईपीएल गवर्निंग काउंसिल तक जा पहुंचा है। घटना की बात की जाए जो राजस्थान और हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स द्वारा 211 रनों का विशाल लक्ष्य दिया गया था । जहां प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर विलियमसन के बल्ले से गेंद छु कर विकेटकीपर की ओर गई ।

जहाँ संजू के हाथों से गेंद फिसलकर  स्लिप में खड़े देवदत्त पादिक्कल की ओर गई जहाँ उन्होंने कैच को लपका । विलियम्सन  आउट करार दिए गए ।  इस निर्णय को थर्ड अंपायर की तरफ रेफर किया गया था ,जहां इसके बाद थर्ड अंपायर ने रीप्ले  देखने के बाद उन्हें आउट घोषित किया। हालांकि एक कैमरा  एंगल  से  साफ दिख रहा है कि गेंद जमीन को छू चुकी थी। वह इस विवाद पर “क्रिकबज” के अनुसार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल पर इसकी अपील की है एवं शिकायत भेजा है । शिकायत करने के बाद इस पर टीम गठित होकर निर्णय दिया जाएगा।

सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी का आया था यह बयान

सनराइजर्स के कोच रहे टॉम मूडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा की केन विलियमसन को गलत तरीके से आउट दिया गया ,जहां उन्होंने यह साफ कहा कि फील्ड अंपायर ने तीसरे अंपायर की तरफ क्यों गए या उनके समझ से बाहर है एवं सनराइजर्स की मैनेजमेंट की तरफ से इसकी शिकायत अधिकारी काउंसिल को की जाएगी।

केन विलियमसन का विकेट बना था हार की वजह

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ केन विलियमसन का विवादास्पद आउट करार करना हैदराबाद को भारी पड़ा था ।जहां  हैदराबाद टीम के अनुसार  केन विलियमसन का कैच ग्राउंड को टच कर चुका था लेकिन थर्ड अंपायर ने उसे सही आउट करार दिया ।जिसकी वजह से सनराइज हैदराबाद को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा ।जहां उसके स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन पवेलियन लौटे इसका नतीजा यह निकला कि हैदराबाद की टीम में 61 रनों से हार गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here