धोनी और गंभीर मैच के बाद दिखे साथ, दिग्गजों की मुलाकात का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर आए जमकर रिएक्शन

0
105
views
Dhoni and Gambhir were seen together after the match, the video of the meeting of the veterans went viral, there was a fierce reaction on social media
PC: Disney+HostStar, LSG/Twitter

लखनऊ सुपर जाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग के बीच आईपीएल 2022 का सातवां मुकाबला मुंबई के मैदान पर खेला गया ।जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए , लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने 19.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाकर आई पी एल 2022 के इस सीजन में अपनी प्रथम जीत सीएसके को हराकर हासिल की।  मैच के दौरान एक बेहतरीन लम्हा सामने आया ,जब लखनऊ सुपर जाइंट्स के मेंटर गौतम गंभीर मैच खत्म होने के बाद सीएसके के विकेटकीपर बल्लेबाज व पूर्व कप्तान धोनी से मिले । जहाँ इन  दोनों दिग्गजों के बीच काफी बातें हुई जहां मिलन की पहल गंभीर के द्वारा देखी गई, जहां पीछे से आकर धोनी के पीठ पर हाथ रखते हुए उनसे बात करना शुरू कर दिया।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर ने धोनी के साथ की फोटो साझा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gautam Gambhir (@gautamgambhir55)

वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के उपरांत धोनी और गंभीर के बीच मतभेद की बातें अक्सर सोशल मीडिया पर देखकर आ रहे थे। वही इन सभी अटकलों को इस बेहतरीन ढंग  ने शांत कर दिया है। जहां दोनों के बीच कोई भी तकरार वाली स्थिति नहीं है एवं दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं और आपस में बहुत ही सौहार्दपूर्ण बात करते हुए नजर आए। यही नहीं गौतम गंभीर ने धोनी के साथ ली गई फोटो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया। यह साफ़ है की ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे की ये लगे कोई भी मनमुटाव इनके बीच था ।

इरफान पठान ने की धोनी और गंभीर की फोटो को लाइक

पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने फोटो को लाइक करते हुए दिल की फोटो साझा की है। जहां इस फोटो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इससे पहले धोनी और विराट की मिलने के बाद फोटो को लोगों ने जमकर प्यार दिया था । वहीं धोनी और गंभीर के आपस में मिलने और बातचीत के इस फोटो को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है। जहां इन दोनों प्लेयर ने मिलकर भारत को वर्ल्ड कप जीतने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here