आयुष बदोनी के SIX से CSK महिला फैन घायल: रोंगटे खड़े करने वाला दृश्य आया सामने, वीडियो हुआ वायरल 

0
141
views
CSK female fan injured by Aayush Badoni's SIX: The hair-raising scene surfaced, the video went viral
PC: IPL/Twitter/ HotStar

लखनऊ और चेन्नई के बीच  आईपीएल 2022 का सातवां बेहद रोमांचक मुकाबला मुंबई के मैदान पर खेला गया। जहाँ लखनऊ की टीम ने 6 विकेट से चेन्नई को रौंदकर इस सीजन में अपनी फली जेट दर्ज करती नज़र आई । टॉस  हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई ने लखनऊ को 211 का लक्ष्य दिया जिसे लखनऊ ने 19.3 ओवर में हासिल कर लिया। 19वें ओवर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला दृश्य सामने आया जब आयुष के छक्के ने दर्शक के सर पर जा गिरी । ख़ुशी की बात यह रही की महिला फैन जो की CSK को सपोर्ट कर रहीं थी उन्होंने कोई खास चोट नहीं आयी ।

वीडियो :आयुष बदोनी का छक्का

शिवम दुबे की शॉर्ट लेंथ गेंद पर आयुष बदोनी ने लेग साइड पर स्लॉग स्वीप शॉट खेला , टाइमिंग इतनी जबरदस्त रही की गेंद एक  महिला दर्शक के सिर पर जा लगी। हालाकिं गनीमत यह रही की एक दर्शक के हाथों से छिटकर उनके सर पर गेंद लगी । वहीँ महिला दर्द की वजह से  सिर को हाथ से मलती नज़र आयी  ।उनके साथ आयी एक और महिला ने उन्हें सान्तवना देते हुए गले से लगाया हालाँकि की कोई विशेष चोट लगने की पुष्टि नहीं हुई ।

आपको बता दें की महिला चेन्नई सुपर किंग्स की फैन थी और लखनऊ के स्टार प्लेयर बन रहे आयुष ने जानदार शॉट खेली थी। लुईस और बदोनी के बीच 13 गेंदों में 40 रन की पार्टनरशिप हुई जिससे की जीत लखनऊ को मिली । एक बार फिर आयुष ने अपना प्रतिभा दिखाया ।20 लाख में लखनऊ से जुड़े इस प्लेयर की चर्चा खूब की जा रही है । जहाँ यह 2 मैचों से स्टार की श्रेणी में आते नज़र आ रहे हैं ।

अंकतालिका

पॉइंट्स टेबल में अब छठे स्थान पर लखनऊ की टीम 2 अंक के साथ आ गई है वहीँ चेन्नई आठवें स्थान पर चली गई है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here