AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से बांग्लादेश को रौंदा, टूटे ये 5 रिकॉर्ड, देखें स्कोरकार्ड, इसे मिला प्लेयर ऑफ द मैच

0
95
views
AUS vs BAN: Australia beat Bangladesh by 5 wickets, Fargana and Rumana created history, broke record of runs and wickets
PC: ICC/Twitter

आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 का 25 वां मुकाबला बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया । इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौंदकर आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 में लगातार सात मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 43 ओवर में 135 रन 6 विकेट के नुकसान पर बनाएं, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 32.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया। बारिश से बाधित इस मैच को 50 की वजह से 43 ओवर तक कर दिया गया था।

मैच में बने ये 5 रिकॉर्ड

  1. बांग्लादेश की ओर से वनडे में 1000 रन बनाने वाली पहली प्लेयर बनी फरगना । फरगना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 रन की पारी खेलकर ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया।
  2. बांग्लादेश की ओर से वनडे में 50 विकेट लेने वाले पहली प्लेयर बनी रूमाना अहमद। जहां उन्होंने 8.1 ओवर में 35 रन देकर एक विकेट चटकाया।
  3. वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की ओर से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सलमा खातून ने 23 रन देकर तीन विकेट हासिल किया, वहीं यह बांग्लादेश की ओर से वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
  4. ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2022 में लगातार लीग फेज में 7 जीत दर्ज करने का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
  5. बांग्लादेश की सलमा खातून पहली ऐसी गेंदबाज बनी जिन्होंने एक मैच में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज प्लेयर रेचल,  मेग लैनिंग और एलिस हेली को आउट करने का रिकार्ड बनाया है।

मैन ऑफ द मैच

मून को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया । जहां उन्होंने शानदार 66 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने में अहम भूमिका निभाई।

स्कोरबोर्ड

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए बांग्लादेश को आमंत्रित किया। 43 ओवर में बांग्लादेश की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर लता मंडल रही । जिन्होंने 63 गेंदों का सामना करते हुए 33 रन की पारी खेली ।वही अख्तर ने 24 रनों का योगदान दिया, सलमा खातून 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से गार्डनर और जॉनसन ने दो-दो विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मून ने सर्वाधिक 66 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच के हकदार ही बनी, उनके अलावा एनाबेल ने 26 तथा एलिसा ने 15 रन का योगदान दिया।

अपनी गेंदबाजी के लिए मशहूर बंग्लादेशी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और संघर्ष जारी रखा। जहां सलमा खातून ने 9 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट हासिल किए ।वहीं नाहिद अख्तर रोमाना अहमद को एक-एक सफलता हाथ लगी।

ICC वर्ल्ड कप 2022 प्वाइंट्स टेबल

आईसीसी वर्ल्ड कप 2022 प्वाइंट्स टेबल की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार सात जीत के साथ 14 अंकों के साथ टॉपर बरकरार है । सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों में से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की दो टीमें है ।वहीं इंग्लैंड भारत और वेस्टइंडीज के बीच संघर्ष सही फाइनल के लिए जारी है। बांग्लादेश पाकिस्तान पहले से ही फाइल की रेस से बाहर हो चुकी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here