वीडियो: हार्दिक पांड्या के इन स्विंग गेंद पर उड़े बाबर आजम की गिल्लियां, 1.2 डिग्री गेंद घूम उड़ा ले गई बेल्स, हक्के बक्के हुए बाबर

0
784
views
Babar Azam's bails flew on these swing balls of Hardik Pandya, 1.2 degree ball spun and took away the bails, Babar was stunned
PC: TWITTER

पाकिस्तान और भारत के बीच सुपर 4 के तीसरे बेहद है मुकाबले में बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र आरक्षण करने का फैसला किया जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए जहां जीत के लिए पाकिस्तान की टीम को 357 रनों की दरकार है।

भारत की ओर से जहां रोहित शर्मा ने 56 रन तो दूसरी ओर शुभमन गिल ने 58 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।  वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली ने 122 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया जहां उन्होंने सबसे तेज 13000 वंडे रन बनाने के रिकॉर्ड बनाया, वहीं यह 77 वा इंटरनेशनल शतक विराट का रहा। वहीं आपको बात दें की खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने अपने दो विकेट 44 रन पर खो दिए हैं। जहां बाबर आजम को हार्दिक ने क्लीन बोल्ड कर सनसनी मचा कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। जहां उनके स्विंग का कोई भी जवाब बाबर आजम को नहीं मिला।

लोकेश राहुल और विराट कोहली की 223 रनों की रिकॉर्ड  साझेदारी

भारत की ओर से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना है विराट कोहली ने 94 गेंद का सामना करते हुए 9 चौके और तीन छक्के की मदद से 122 रनों की नाबाद पारी खेली । दूसरे छोर पर लोकेश राहुल ने 106 गेंद का सामना करते हुए 12 चौके और दो छक्के में 111 रन बनाएं , जहां दोनों के बीच एशिया कप की सबसे बड़ी साझेदारी पनपी। जहां दोनों ने मिलकर 223 रन की साझेदारी निभाई।

पाकिस्तान की पारी लड़खड़ाई

जीत के लिए 357 रन का पीछा करने उतरे पाकिस्तान की टीम के सलामी बल्लेबाज फखर जमान और इमाम उल हक के बीच 17 रन की साझेदारी निभाई । जहां इमाम उल हक को 9 रन के स्कोर पर बुमराह ने गिल के हाथों कैच आउट करवाया, वही इमाम ने 9 रन बनाए। वहीं बाबर आजम 10 रन बनाकर हार्दिक का शिकार बने । तीसरे आउट होने वाले प्लेयर बन रिजवान , जिन्हें 2 रन के स्कोर पर शार्दुल ने आउट किया।

हार्दिक की इन स्विंग कर गई काम

Babar Azam's bails flew on these swing balls of Hardik Pandya, 1.2 degree ball spun and took away the bails, Babar was stunned
PC: TWITTER

हार्दिक पांड्या ने बाबर आजम को 11 वें ओवर की चौथी गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। जहां हार्दिक की लेंथ डिलीवरी पिच पर पड़ने के साथ अपना कांटा बदली और गेंद पर जब तक बाबर आजम अपना बल्ला लगा पाते इससे पहले गेंद विकेट को लेकर उड़ गई। जिसके बाद बाबर आजम बार बार विकेट को देखते नजर आए।

वीडियो

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here