वीडियो: तिलक वर्मा ने 20 मीटर दौड़ लगाकर हवा में छलांग लगाकर झपटा चार्ल्स का कैच, कुलदीप हुए दंग

0
370
views
West Indies vs India, 1st T20I Tilak Verma ran 20 meters and jumped in the air to catch Charles, Kuldeep was stunned
PC: TWITTER

तिलक वर्मा (TILAK VERMA) के तुफानी 39 रन और मैच में लिए दो जबरदस्त कैच ने जितनी सुर्खियां बटोरी शायद उतनी सुर्खियां वेस्टइंडीज की टीम ने भारत पर 4 रनों के ने बाबजूद नहीं बटोर पाई। जहां यह तो साफ है की भारतीय टीम को युवा सुपर स्टार मिल गया है। जहां बल्ले से ही नहीं बल्कि फील्डिंग में जबरदस्त प्रदर्शन से तिलक वर्मा ने अपने डेब्यू को यादगार बनाया। हालाकि एक समय भारतीय टीम को जीत के लिए 30 गेंद में 37 रन चाहिए थे लेकिन 16 वें ओवर में हार्दिक (19 रन ) और संजू सैमसन के एक साथ विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम बिखर गई।

मैच का लेखा जोखा

भारत को वेस्टइंडीज ने पहले टी20 में  चार रनों से पठखनी दे दी है । जहाँ नियमित अंतराल पर विकेट गिरना भारतीय टीम की हार की बड़ी वजह बनी।  भारत के सामने जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य वेस्टइंडीज ने रखा जहाँ भारतीय 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 145 रन ही बना पाई. भारत की ओर से पदार्पण कर रहे बाये हाथ के युवा बल्लेबाज़  तिलक वर्मा ने 3 छक्के और 2 चौके की मदद से सर्वाधिक 39 रन ठोके । वहीँ वेस्टइंडीज की तरफ से शेपर्ड, होल्डर और मैकॉय को दो-दो विकेट चटकाए ।

तिलक वर्मा ने लिया दो जबरदस्त कैच

West Indies vs India, 1st T20I Tilak Verma ran 20 meters and jumped in the air to catch Charles, Kuldeep was stunned
PC: TWITTER

मैच के दौरान तिलक वर्मा ने जबरदस्त फील्डिंग का नमूना भी पेश किया । जहाँ उन्होंने आठवे ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव को बड़ी सफलता दिलाई । जहाँ चार्ल्स का अद्भुत कैच तिलक वर्मा ने 20 मीटर दौड़ लगाकर पकड़ा । जहाँ चार्ल्स हवाई शॉट खेलने की चाह में अपना कैच तिलक वर्मा को 3 रन के निजी स्कोर पर दे बैठे । गेंद लम्बे समय तक हवा में रही जहाँ तिलक वर्मा में छलांग लगाकर कैच को पूरा किया गनीमत यह रही तिलक वर्मा के हाथों से कैच नहीं छिटका । यही नहीं इसके बाद उन्होंने पूरन का भी कैच हार्दिक के ओवर मि पकड़ा ।




वीडियो

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here