भारत के सबसे महान कप्तानों में एक धोनी बाइक और कार के बड़े शौकीन हैं चाहे उसका रखरखाव करना हो चाहे उसे ठीक धोनी खुद अपनी चीजों का पूरा ध्यान रखते हैं जहां अक्सर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से सन्यास लेने के बाद उनके कई वीडियो सामने समय समय पर आते रहते हैं जहां कभी वे रांची की गलियों में बाइक से तो कभी धोनी ट्रैक्टर से खेत को जोतते दिलाई पड़ते हैं। वहीं जब वेंकटेश प्रसाद जब धोनी के बाइक और कार प्रेम को खुद अपनी आंखों से देखा तो उनकी हवाइयां उड़ गई। जहां लगभग 200 से अधिक बाइक के साथ लाजवाब कार के कलेक्शन को देखकर वे मंत्रमुग्ध हो गए जहां एक के बाद एक कसीदे पढ़ते दिखाई दिए।
वेंकटेश प्रसाद ने लिखा

“सबसे पागलपन भरे जुनूनों में से एक जो मैंने किसी व्यक्ति में देखा है। क्या संग्रह है और एमएसडी कैसा आदमी है। एक महान उपलब्धि हासिल करने वाला और उससे भी अधिक अविश्वसनीय व्यक्ति। यह उनके रांची स्थित घर में बाइक और कारों के संग्रह की एक झलक है।
बस उस आदमी और उसके जुनून से अभिभूत हो गया।
जहाँ बार बार वेंकटेश प्रसाद अपने सर पर हाथ रखते हुए धोनी के बाइक और कार को निहारते जा रहे थे । वहीँ जब कैमरा मेन ने 360 एंगल से धोनी की रांची वाले घर पर बनी उनकी कार और बाइक के संग्रह वाली जगह को दिखाया तो रेयर कार और बाइक के साथ महँगी कार का जमवाड़ा लगा था ।

महेंद्र सिंह धोनी (dhoni car and bike collection2023) के पास लग्जरी और विंटेज कार और बाइक का सबसे बड़ा कलेक्शन है माना जाता है की । बात करें तो किआ ईवी6, विंटेज रोल्स रॉयस रेथ,, निसान जोंगा,ऑडी क्यू7 ,हमर , मर्सिडीज बेंज , जीप ग्रैंड चेरोकी, फोर्ड मस्टैंग फास्टट्रैक 1पोंटियाक फायरबर्ड ट्रांस एएम, निसान जोंगा और ऑडी क्यू7 समेत काफी सारी और भी गाड़ियां हैं। धोनी के पास दुनिया की बेक़ीमती और रेयर कार का कलेक्शन देखर हर प्लेयर का मुँह खुला का खुला ही रह जाता है । जिसे उदाहरण अब वेंकटेश प्रसाद बन गए हैं ।
वीडियो
One of the craziest passion i have seen in a person. What a collection and what a man MSD is . A great achiever and a even more incredible person. This is a glimpse of his collection of bikes and cars in his Ranchi house.
Just blown away by the man and his passion @msdhoni pic.twitter.com/avtYwVNNOz— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) July 17, 2023







