भारत और बांग्लादेश महिला टीम Bangladesh (Women vs India Women, 2nd T20I) के बीच खेला गया दूसरा द्विपक्षीय t20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला रोमांचक तरीके से भारतीय महिला टीम ने जीतकर ना केवल 8 रन से जीत हासिल किया वहीं सीरीज भी अपने नाम करने में कामयाब रही। जहां आखिरी मुकाबला महज औपचारिकता मात्र है। इस मैच में रोमांच की हद तब पार हुई जब जीत के लिए बांग्लादेश की टीम को 10 रन बनाने थे लेकिन शेफाली वर्मा के आखिरी ओवर में 4 विकेट लेकर तहलका मचा दिया हालाकिं उनसे एक रन आउट रहा । जहां 10 रन बनाने के लिए बांग्लादेश की टीम को तरसना पड़ा और भारत 2/0 से इस सीरीज पर कब्जा जमाने में कामयाब हुई।
मैच का लेखा जोखा
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 20 वर्ग में आठ विकेट पर 95 रन ही बना पाई आलम यह रहा कि घूमती भी पेज पर सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर शेफाली वर्मा रही जिन्होंने 14 गेंदों पर चार चौके की मदद से 19 रन बनाए ,स्मृति मंधाना के बल्ले से 13 रन निकले आशिका भाटिया 11 रन बनाकर आउट हुए। जीत के लिए महज 96 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 87 रन ही बना पाए।
शेफाली का कमाल

जहां आखरी और में शेफाली वर्मा ने कमाल किया है उनके और में 4 विकेट गिरे। जीत के लिए आखिरी और में बांग्लादेश की टीम को 10 रनों की दरकार थी। जिसे जल्दबाजी में बनाने के चक्कर में शेफाली वर्मा के ओवर में 4 विकेट गिरे और भारतीय टीम ने इस रोमांचक मुकाबले को 8 रन से जीता।
भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी के जवानों ने 4 ओवर में 12 रन देकर तीन सफलता अर्जित की और दवाब बढ़ाया । इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया वहीं शेफाली वर्मा ने 3 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
भारत बनी चैंपियन
बांग्लादेश के खिलाफ विपक्षी t20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम अब 2-0 से बढ़त बना चुकी है. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने इस सीरीज को भी अपने नाम किया जहां आखिरी मुकाबला महज औपचारिकता मात्र रह गई है।
आखरी ओवर का रोमांच
शेफाली वर्मा की पहली गेंद पर राबिया रन आउट हुई। जहां रन चुराने के चक्कर में हड़बड़ी हुई।
शेफाली वर्मा की दूसरी गेंद पर नाहिद अख्तर को हरलीन ने कैच आउट कर सनसनी मचा दी।
शेफाली वर्मा की तीसरी गेंद पर फहिमा ने कोई भी रन नहीं लिया और दवाब बांग्लादेश पर बढ़ा ।
शेफाली वर्मा की चौथी गेंद पर शेफाली वर्मा ने खुद की गेंद पर कैच पकड़ लिया।
शेफाली वर्मा की पांचवी गेंद पर मारूफ चूक गई।
मैच की अंतिम गेंद पर मारूफ को यस्तीका ने स्टंप कर जीत भारत के नाम कर दिया।







