ICC World Test Championship Final 2023 ” भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 का मुकाबला ओवल लंदन के मैदान पर खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वही खबर लिखे जाने तक 34 ओवर में ऑस्ट्रेलिया की टीम में तीन विकेट पर 117 रन बना लिए जाएं स्टीव स्मिथ 13 और ट्रेवल्स 37 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए है ।
वहीं भारतीय टीम में वापसी कर रहे शार्दुल ठाकुर ने भारत के कप्तान रोहित शर्मा को निराश नहीं किया जहां उन्होंने डेविड वॉर्नर को 43 के स्कोर पर भारत के हाथों कैच आउट करवा कर ऑस्ट्रेलिया टीम को दूसरा झटका दिया। वही मोहम्मद सिराज ने उस्मान ख्वाजा को तथा मोहम्मद शमी ने लंबुशेन को 26 रन के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं ईशान किशन की जगह तरजीह दिए गए भरत ने जबरदस्त कैच पकड़कर वार्नर को आउट करने में बड़ी भूमिका निभाई। जहां एक समय वार्नर भारत के लिए खतरनाक लग रहे थे।
वार्नर अर्धशतक से चुके
टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने पारी की शुरुआत की। जहां ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका उस्मान ख्वाजा के रूप में लगा। जहां चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा 0 रन बनाकर मोहम्मद सिराज द्वारा आउट किए गए।
वही डेविड वॉर्नर ने एक छोर संभाले रखा और पहले घंटे के बाद उन्होंने अपने बाजुओं को खोला 12वें ओवर के बाद गेंदबाजी करना है उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर के गेंद पर उन्होंने करारा प्रहार किया और 60 गेंदों पर आठ चौके की मदद से 43 रन की बहुमूल्य पारी खेली। हालांकि वह 7 रन से अपने अर्धशतकीय पारी से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में चूक गए।
शार्दुल ठाकुर ने चटका या डेविड वार्नर का विकेट
‘
एक छोर पर डटे हुए डेविड वॉर्नर भारतीय टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकते थे , शार्दुल ठाकुर ने रोहित शर्मा को निराश नहीं किया जहां शार्दुल ठाकुर ने 22 ओवर की चौथी गेंद पर डेविड वॉर्नर को भारत के हाथों कैच आउट करवाया ।जहां लेग साइड पर जाती भी गेंद पर डेविड वॉर्नर करारा प्रहार करना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए लेग साइड की दिशा में जा ही रही थी कि भरत ने छलांग लगाकर जबरदस्त ढंग से अपनी दाहिनी ओर डाइव लगाकर कैच पकड़कर डेविड वॉर्नर की पारी का अंत किया और भारतीय टीम को सुकून प्रदान किया।
वीडियो
Shardul Strikes💥💥💥💥💥💥💥 #WTC2023 #wicket #india #warner #shardul pic.twitter.com/sUDEXruni4
— CricketTweet (@CricketBoy_here) June 7, 2023







