IND vs SL: बुमराह ने 5 विकेट लेकर बनाये ये 3 रिकॉर्ड, पुरे किये 300 इंटरनेशनल विकेट,109 रनों पर श्रीलंका सिमटी

0
135
views
IND vs SL: Bumrah made these 3 records by taking 5 wickets, completed 300 international wickets, Sri Lanka was reduced to 109 runs
PC: BCCI/Twitter

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है ।जहां भारत की पहली पारी के 252 रनों के जवाब में श्रीलंकाई टीम 109 रनों पर सिमट गई । भारत ने पहली पारी में 143 रनों की बढ़त बनाई। जहां भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। जहां उनकी गेंदबाजी का कोई भी उत्तर किसी भी श्रीलंकाई बल्लेबाज के पास मिला। जसप्रीत बुमराह ने 10 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट चटकाए इसी के साथ ही बुमराह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 300 विकेट लेने वाले प्लेयर भी बन चुके हैं।

साल 2018 से अब तक तेज गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक बार 5 विकेट लेने वाले प्लेयर

साल 2018 से अब तक सर्वाधिक 5 विकेट लेने वाले प्लेयर की सूची में अब जसप्रीत बुमराह टॉप पर आ चुके हैं ।जहां जसप्रीत बुमराह ने साल 2018 से अब तक कुल 8 बार 5 विकेट एक पारी में लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके बाद टीम सऊदी हैं जिन्होंने 8 बार टिम साउदी ने 5 विकेट एक पारी में हासिल किया है। वहीं वेस्टइंडीज के जैसन होल्डर ने साल 2018 के बाद से अब तक कुल 7 दफा लिया है।

भारत के लिए पहली 55 टेस्ट पारियों में सर्वाधिक 5 विकेट लेने का कारनामा (तेज गेंदबाजों के बीच)

8: जसप्रीत बुमराह*
8: कपिल देव
7: इरफान पठान
6: वेंकटेश प्रसाद

300 इंटरनेशनल विकेट

३। बुमराह ने तीनों फॉर्मेट में पुरे किये 300 विकेट । वहीँ घरेलु मैदान पर पहली बार लिया एक पारी में 5 विकेट ।

भारत के खिलाफ श्रीलंका का सबसे न्यूनतम स्कोर

टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका का भारत के विरुद्ध दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है .जहां आज श्रीलंकाई टीम महज 109 रनों पर पहली पारी में सिमट गई। इससे पहले चंडीगढ़ के मैदान पर 1990 में श्रीलंकाई टीम टेस्ट के दौरान 82 रनों पर सिमट गई थी।

श्रीलंका की पारी

श्रीलंका की पारी की बात की जरूरत श्रीलंका के 5 विकेट 50 रन पर गिर गए थे ।जहां कुशल मेंडेस 2 रन, करुणारत्ने 4 रन  पर आउट हुए । इसके उपरांत मैथ्यूज ने पारी संभालने की कोशिश की जहां उन्होंने 50 गेंद का सामना करते हुए 43 रन बनाए। वहीं धनंजया डे सिल्वा ने 10 रन की पारी खेली । अस्लांका ने 5 रन का योगदान दिया ।वहीं विकेटकीपर डिक्वेला ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके की मदद से 21 रन बनाए।

भारतीय गेंदबाजी

भारतीय गेंदबाजों की बात की जाए तो जसवीर बुमराह ने 10 ओवर में 24 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए। अश्विन ने 8.5 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट हासिल किए। मोहम्मद शमी ने 6 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिया वही अक्षर पटेल के खाते में एक विकेट रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here