रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नए कप्तान का चयन आखिरकार हो गया है। जहां अटकलें तेज थी की शायद इस बार फिर जनता की मांग पर विराट कोहली फिर से कप्तानी का भार संभाल सकते हैं। लेकिन फाफ डु प्लेसिस के कप्तानी पद को संभालने के साथ ही सभी अटकलों पर विराम लग गया। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के शो में स्पेशल इंटरव्यू में फाफ डुप्लेसिस ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी के बारे में बड़ी बात बोल दी है। जिसकी जानकारी आगे दी गई हैं।
डुप्लिस का बड़ा बयान
Bold Diaries: Captain Faf Interview@faf1307 talks about the opportunity of captaining RCB, what he’s learnt from MS Dhoni and Graeme Smith, and the amazing fans of RCB, on Bold Diaries with Danish Sait.#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022 pic.twitter.com/2Zdw9sh1dO
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 13, 2022
डुप्लेसिस रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के सातवें कप्तान के तौर पर कैप्टंस कैप पहना। जहां उनसे पहले भी बैंगलोर के कप्तानी पद पर विदेशी प्लेयर्स विराजमान रह चुके हैं। जहां पहले कप्तान राहुल द्रविड़ थे। वहीं टॉक शो के दौरान फाफ ने बोला कि धोनी बेहतरीन कप्तान हैं और अगर मैं गलत नहीं हों तो वह सबसे सफल कप्तान भी रहे हैं।
वहीं उनका स्टाइल अलग है। दक्षिण अफ्रीका मैनेजमेंट और कप्तानी, कल्चर ड्रेसिंग रूम से मौहौल बिलकुल अलग मुझे मिला जिसकी सराहना करता हूं। धोनी बिलकुल अलग हैं जैसा मैंने सोचा था और राय बनाई थी वैसे वो बिलकुल भी नहीं हैं। ना ही मैं धोनी बन सकता हूं ना विराट कोहली लेकिन मैं उनसे सीखी हुई चीजों को इमोलेमेट जरूर कर सकता हूं।
डु प्लेसिस ने की समानता की बात
फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि धोनी और उन पर काफी समानताएं भी हैं जहां दोनों ही विपरीत परिस्थितियों में भी प्रेशर को सोखने की क्षमता रखते हैं एवं सम भाव से रहता है। प्रोसेस और गेम प्लान पर फोकस रहता है वहीं प्रेशर सिचुएशन को कैसे हैंडल करना है यह इन दोनो प्लेयर्स को बखूबी आता है। आरसीबी एक बड़ा ब्रांड हैं जहां इस ब्रांड की।लोकप्रियता काफी अधिक है।
वहीं उन्होंने यह भी कहा की वह कि वह शुक्रगुजार है कि उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपनी ब्रांड में शामिल किया जहां वह पूरी कोशिश करेंगे आरसीबी को उनकी पहली खिताबी जीत दिलाने की जा अब डुप्लेसिस के पास काफी अधिक अनुभव है लीग मैचों का जहां व पाकिस्तान सुपर लीग से लेकर छोटे-बड़े कई लीग का हिस्सा पहले ही से बनते आ रहे हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 7 वे कप्तान
राहुल द्रविड़
केविन पीटरसन
अनिल कुंबले
डेनियल विटोरी
शेन वॉटसन
फफ डू प्लेसिस
आईपीएल में डुप्लेसिस का रिकॉर्ड
आईपीएल में डुप्लेसिस ने खेले गए कुल 100 मैचों में 2935 रन 34.94 के औसत से बनाए हैं। फाफ डु प्लेसिस ने कुल 22 अर्धशतक जड़े हैं। जहां उन्होंने 96 छक्का और 265 चौके जड़े हैं।







