भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। पहले दिन भारत ने 252/10 रन बनाए। वहीं श्रीलंका ने 86/6 रन बना लिए हैं। इस मैच में भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर ने 98 गेंदों में 92 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन वे अपने टेस्ट कैरियर के दूसरे टेस्ट शतक से चूक गए। लेकिन श्रेयस अय्यर के द्वारा इतना रन बनाने बावजूद भी उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
92 रनों की धमाकेदार पारी खेलने के बावजूद बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
🙌🔥 UNSTOPPABLE! Shreyas Iyer made batting look so easy in those tough conditions!
👏 Missed out on a well-deserved 100! 🥲
📸 BCCI • #ShreyasIyer #INDvSL #INDvsSL #TeamIndia #BharatArmy #COTI🇮🇳 pic.twitter.com/OecWbkuiHj
— The Bharat Army (@thebharatarmy) March 12, 2022
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने 92 रनों की धमाकेदार पारी खेली। 8 रन से वे अपना दूसरा शतक से चूक गए। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में श्रेयस अय्यर ने भारत की तरफ से सबसे अधिक 92 रन बनाए। 92 रन बनाकर भी श्रेयस अय्यर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
दरअसल दूसरे टेस्ट की पहली पारी में श्रेयस अय्यर छठे नम्बर पर बल्लेबाजी करने आए, उनकी पारी बेहद ही शानदार रही। लेकिन वे 92 रन पर स्टंप आउट हो गए। प्रवीन जयविक्रमा की गेंद पर निरोशान दिकवेला ने स्टंप आउट कर दिया। इसी आउट के साथ ही श्रेयस अय्यर नर्वस 90s पर आउट होने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
नर्वस 90s पर स्टंप आउट होने वाले पहले खिलाड़ी
आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर से पहले भी 3 बल्लेबाज 90 या उससे अधिक रन बनाकर स्टंप आउट हो चुके हैं। 90 और 100 के बीच में स्टंप आउट होना बेहद दुखद होता है। सबसे पहले नर्वस 90s पर आउट होने वाले खिलाड़ी दिलीप वेंगसरकार हैं। वे 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ नर्वस 90s पर आउट हुए थे।
सचिन-सहवाग के नाम भी दर्ज है ये शर्मनाक रिकॉर्ड
वहीं सचिन-सहवाग जैसे बेहतरीन खिलाड़ी भी इसका शिकार हो चुके हैं। साल 2001 इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट में सचिन तेंदुलकर नर्वस 90s पर आउट हुए थे। इसके बाद 2010 में श्रीलंका के खिलाफ सहवाग स्टंप आउट हुए थे। इसके 12 वर्ष बाद श्रेयस अय्यर आउट हुए हैं।
ये रही चारों खिलाड़ियों की लिस्ट
दिलीप वेंगसरकर vs पाकिस्तान (चेन्नई,1987), 96 रन
सचिन तेंदुलकर vs इंग्लैंड (बेंगलुरु, 2001), 90
वीरेंद्र सहवाग vs श्रीलंका (कोलंबो, 2010), 99
श्रेयस अय्यर vs श्रीलंका (बेंगलुरु, 2022), 92







