अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात और चेन्नई के बीच पहला आईपीएल 2023 का मुकाबला खेला गया । जहाँ गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जहाँ टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए। 179 रनों का टारगेट गुजरात टाइटंस ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया। जहाँ इस मैच में एक तरफ ऋतुराज ने 92 रन की तूफानी पारी खेली तो दूसरी तरफ शुभमान गिल ने 36 गेंद में 63 रन की जबरदस्त पारी खेलकर मैच का रुख गुजरात की ओर मोड़ दिया । जहाँ यह दी साल में गुजरात की चेन्नई पर लगातार तीसरी जीत है ।
ऋतुराज की पारी पर फिर पानी

ऋतुराज ने 36 गेंद में 9 छक्के और 4 चौके की मदद से 92 रन की तूफानी पारी खेली । हालाकिं चेन्नई के स्टार प्लेयर बेन स्टोक्स , मोईन अली और कन्वे नहीं चले । वहीँ धोनी ने नट में 7 गेंद में 14 रन की पारी खेली । वहीँ गुच्छों में विकेट चेन्नई के गिरे जहाँ एक समय चेन्नई का स्कोर 200 तक जा रहा था उसपर गुजरात के गेंदबाज़ों ने लगाम कास दी ।
गुजरात की ओर से रशीद खान , मोहम्मद शमी और जोसेफ ने 2-2 विकेट हासिल किये ।

179 रन का पीछा करने उत्तरी गुजरात की टीम को साहा और गिल ने तूफानी शुरुआत दी जहाँ दोनों के बीच 3.5 ओवर में 35 रन की साझेदारी हुई । सुदर्शन ने 17 गेंद में 22 और विजय शंकर ने 22 रन का योगदान दिया । गुजरात के सलामी बल्लेबाज़ गिल ने 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 63 रन की पारी 36 गेंद में खेली ।
चन्नई की ओर से राजवर्धन ने 3 और जडेजा और तुषार ने 1 विकेट हासिल किया ।
मैन ऑफ़ द मैच
राशिद खान को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया । जहाँ उन्होंने 2 बड़े विकेट बेन स्टोक्स और मोईन अली के लिए वहीँ उन्होंने 3 गेंद में बहुमूल्य 10 रन ठोके और गुजरात को जीत दिलाई ।
राहुल तिवतिया ने जड़ा फिर से छक्का
अंतिम ओवर में जीत के लिए गुजरात को 7 रन की दरकार थी जहाँ राहुल तिवतिया ने पहले छक्का और फिर चौका लगाकर मैच 5 विकेट से गुजरात ने नाम कर दिया ।
वीडियो
The winning celebration by Rahul Tewatia. 🔥
Gujrat Titans ka Titanic #GTvCSK #TATAIPL pic.twitter.com/d4V1GB175h— 𝙃𝙞𝙢𝙖𝙣𝙨𝙝𝙪 (@HimanshuChilll) March 31, 2023







