वीडियो: ऋतुराज थे OUT या NOT-OUT, 92 रन पर आउट देने पर मचा बवाल, 8 रन से शतक से चूके, थर्ड अंपायर ने नहीं किया न्याय!

0
348
views
Rituraj was OUT or NOTOUT, there was a ruckus on giving out on 92 runs, the third umpire did not do justice!
PC: IPLT20

आईपीएल 2023 के उद्घाटन मैच को गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट से अपने नाम किया। जहाँ गुजरात ने  चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराकर चेन्नई के खिलाग जीत की हैट्रिक भी पूरी की । अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए उद्घाटन मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया ।

जहाँ ऋतुराज के 92 रन की पारी की बदौलत चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी  गुजरात टाइटंस ने 19.2 ओवर में 5 182 रन बनाकर 5 विकेट से जीत हासिल कर ली । वहीँ मैच में ड्रामा तब हुआ जब गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी  बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ केवल  8 रन से शतक से चूक गए। जहाँ इसे अंपायर की चूक बताई जा रही है ।

8 रन से शतक से चूके ऋतुराज

Rituraj was OUT or NOTOUT, there was a ruckus on giving out on 92 runs, the third umpire did not do justice!
PC: IPLT20

डेवोन कॉन्वे के 1 रन पर आउट होने के बावजूद  ऋतुराज गायकवाड़ ने हवाई शॉट जबरदस्त खेले जहाँ  उन्होंने तूफानी बल्लेबाज़ी की ।  शुरुआत से ऋतुराज ने अपना गियर बदलते हुए  आक्रामक बल्लेबाज़ी की हालाकिं दिक्कत तब आई जब सामने से विकेटों का  पतन जारी रहा और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे ।  ऋतुराज ने 50 गेंदों में 92 रन बनाए, जहाँ अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 9 छक्के ठोके । जहाँ 23 गेंद में ऋतुराज ने अपना अर्धशतक बना लिया था । वहीँ 92 के स्कवॉडे पर अगर अंपायर उस फैसले को नॉट करार देता तो ऋतुराज आईपीएल के दो शतक लगाने वाले 9वें खिलाड़ी बन जाते।

इस ढंग से हुए आउट

18वें ओवर की पहली गेंद पर अल्जारी जोसेफ ने ऋतुराज गायकवाड को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। जहाँ गेंद काफी उचाई भरी थी । वहीँ जब शुभमन ने ऋतुराज का कैच पकड़ा तो मनो ऐसा लगा की गेंद नो बॉल करार दी जाएगी लेकिन अंपायर थर्ड अंपायर की तरफ गए और ऋतुराज को आउट करार दिया गया । जहाँ ऋतुराज बेहद नाखुश नज़र आये । जहाँ मैदान के बाहर बैठे धोनी को भी अंपायर के इस फैसले पर निराशा के साथ अचंभित होता देखा गया ।



वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here