वीडियो: शेफाली-एलिस कैप्सी ने मचाई तबाही, 38 रन की पारी में ठोके 5 छक्के 1 चौका, मुंबई इंडियंस को पछाड़ नंबर 1 टीम बनी दिल्ली, देखें अंकतालिका

0
114
views
Shefali-Ellis Capsy wreaked havoc, hit 5 sixes and 1 four in her innings of 38 runs, Delhi became the number 1 team by beating Mumbai Indians, see score table
PC:WPL

वीमेन  प्रीमियर लीग 2023 का 18 मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डी वाय पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी नवी मुंबई में खेला गया ।जहां इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स में मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से रौंदकर अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज हो चुकी है इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जबरदस्त पावर हिटिंग बल्लेबाजी देखने मिले।

दिल्ली की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों पर छह चौके और 1 छक्के जड़ 33 रन की तूफानी पारी खेली तो दूसरी ओर एलिस कैप्सी ने 17 गेंदों का सामना करते हुए 5 छक्के और एक चौके की मदद से 38 रनों की नाबाद पारी खेली जहां के स्ट्राइक रेट 223 का रहा। जहां मैदान पर चौके और छक्के ने सभी को गीला कर दिया। जहां इस छक्के और चौके की बारिश देखकर मुंबई इंडियंस की टीम भी थर्रा गई।

109 रन ही बना पाई दिल्ली

Shefali-Ellis Capsy wreaked havoc, hit 5 sixes and 1 four in her innings of 38 runs, Delhi became the number 1 team by beating Mumbai Indians, see score table
pc: wpl

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना पाए. जहां दिल्ली की तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया। कॉप , शिखा पांडे और जोनासेन ने 2/2 विकेट हासिल किया। मुंबई की ओर से हरमनप्रीत कौर ने 23 रन और पूजा वस्त्रकर ने 26 रनों का योगदान दिया ,वहीं वांग के बल्ले से 23 रन निकले। ‌‌‌‌‌

एलिस कैप्सी और शेफाली ने मचाई धूम

Shefali-Ellis Capsy wreaked havoc, hit 5 sixes and 1 four in her innings of 38 runs, Delhi became the number 1 team by beating Mumbai Indians, see score table
PC: WPL



जीत के लिए 110 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 9 ओवर में 110 रन बनाकर 9 विकेट से मैच को जीत लिया। जहां दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की जहां उन्होंने 15 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन की पारी।खेली जहां उनका स्ट्राइक रेट 220 का रहा वहीं एलिस कैप्सी ने 17 गेंद में 1 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 38 रन की पारी खेलकर मुंबई को इस सीजन की दूसरी हार दी।

अंकतालिका में बड़ा बदलाव

मुंबई इंडियंस अब पहले स्थान से फिसलकर दूसरे स्थान पर आ गया है। जहां अब दिल्ली की टीम 10 अंक के साथ टॉप पर काबिज हो चुकी है। वही यूपी तीसरे पायदान पर 8 अंकों के साथ है। चौथे स्थान पर बैंगलोर 4 अंक और पांचवे स्थान पर गुजरात 4 अंक के।साथ है। जहां मुंबई , दिल्ली और यूपी प्लेऑफ में प्रवेश कर चुकी है।



वीडियो

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here