IND vs AUS: “उमरान मलिक को तीसरे वनडे टीम में करो शामिल” , निर्णायक मुकाबले से पहले आया इस दिग्गज का बड़ा बयान

0
116
views
IND vs AUS:
PC: BCCI

India vs Australia, 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की श्रृंखला का आखिरी मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जहां पहला मुकाबला भारतीय टीम ने 5 विकेट से वानखेड़े स्टेडियम में जीता था । वहीँ  दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 10 विकेट से जीत लिया  था वही सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ा हुआ है ।

जहां 22 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच निर्णय मुकाबला चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।  सीरीज में जीत का फैसला इस मुकाबले से होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारतीय गेंदबाजों की जमकर  कुटाई ऑस्ट्रेलिया के ओपनर ट्रेविस हेड और मार्श ने की थी। जहां आक्रामक खेल का प्रदर्शन दोनों ने किया था। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रहे ब्रेट ली ने उमरान मलिक को प्लेइंग XI में जगह दिए जाने की बात कही है।

ब्रेट ली ने उमरान को लेकर कही बड़ी बात

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने उमरान मलिक  की प्रशंसा करते हुए यह कहा है कि उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जगह मिलनी चाहिए जहां उन्होंने कहा कि उमरान के पास रॉ पेस है।

IND vs AUS: "Include Umran Malik in the third Australia team" this veteran's big statement came before the decisive victory
PC:BCCI



ब्रेट ली ने दूसरे वंडे मैच का हवाला देते हुआ कहा की गेंदबाज के पास बचाने के लिए बेहद कम रन थे जहां गेंदबाजों पर उंगली उठना गलत होगा, वहीं पहले मैच में शमी की धरकर गेंदबाजी काबिले तारीफ थी।

उमरान मलिक को तीसरे मैच में अवसर देना चाहिए जहां वे वर्ल्ड कप का हिस्सा भी रह चुके हैं लिहाजा इस ,23 वर्षीय गेंदबाज को टीम में अवसर मिलनी चाहिए। उमरान मलिक आईपीएल में 157 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी की थी यह कैसे भुला जा सकता है। स्पोर्ट्स तक पर बातचीत के दौरान ली ने उमरान मलिक की प्रसंशा की और उन्हें प्लेइंग XI में लिए जाने पर समर्थन भी किया।।

इंडिया स्क्वॉड

रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (wk), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी बेंच शार्दुल ठाकुर, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक, जयदेव उनादकट

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here