वीडियो: उमरान मालिक की 150 किमी राकेट रफ़्तार गेंद से उड़ी बेल्स की धज्जियां, 30 मीटर जा गिरी दूर, ब्रेसवेल के उड़े होश 

0
107
views
Bells blown by Umran Malik's 150 km rocket speed ball, fell 30 meters away, Bracewell DONT BELIEVE
PC: TWITTER

IND vs NZ: भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 168 रनों से रौंदकर श्रृंखला में 2-1 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया . टी20 प्रारूप  में यह भारत की लगातार 8वीं सीरीज जीती है। अहमदाबाद में खेले गए इस जबरदस्त मैच में  पहले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने नाबाद 126 रन की पारी खेल इतिहास रच दिया तो दूसरी ओर भारत के तेज गेंदबाज़ों की टोली ने 10 के 10 विकेट अपने नाम कर महज 66 रन पर मेहमान टीम का पैक अप कर दिया । जहाँ उमरान ने फिर से अपने रफ़्तार का कहर दिखाया ।

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 234 रन का बनाया था। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान 12.1 ओवर में सिर्फ 66 रन बनाकर सिमट गई।

उमरान मलिक को मिली थी चहल की जगह

हार्दिक ने फाइनल मुकाबले में चहल की जगह उमरान मलिक को दी । जहाँ उमरान ने इस सीरीज में इससे पहले केवल 1 ओवर फेका था जिसमें उन्होंने 16 रन लुटाये थे । वहीँ निर्णायक मैच में उमरान ने जबरदस्त वापसी की और 2.1 ओवर में 9 रन देकर 2 जबरदस्त विकेट हासिल किया । वहीँ मिशेल का आखिरी विकेट लेकर उमरान ने जीत भारतीय टीम के झोली में डाल दी । वहीँ अपनी रफ़्तार से ब्रेसवेल को बोल्ड किया जिसके बाद उस विकेट पर जमकर चर्चा की जा रही है ।

30 मीटर दूर गिरी गिल्लियां

Bells blown by Umran Malik's 150 km rocket speed ball, fell 30 meters away, Bracewell DONT BELIEVE
PC: TWITTER

पांचवे ओवर की तीसरी गेंद जो की  उमरान मलिक ने 150 किमी की रफ़्तार से फेकि थी उसपर ब्रेसवेल चकमा खा बैठे । जबतक बल्ले का संपर्क गेंद से होता तबतक रफ़्तार से भरी गेंद बेल्स को अपने साथ 30 मीटर दूर लेकर चली गई । जहाँ ईशान किशन से भी पीछे उड़ती हुई बेल्स निकल गई । वहीँ ब्रेसवेल को 8 रन के स्कोर पर उमरान मलिक ने अपनी रफ़्तार से चकमा दे दिया ।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here