वीडियो: शुभमन गिल के तूफानी 126 रन की पारी से टुटा 5 बड़े रिकॉर्ड, एक साथ मिले ये 2 अवार्ड, हो गए मालामाल

0
38
views
Shubman Gill's stormy innings of 126 runs broke 5 big records, got these 2 awards together, became rich
PC: TWITTER

भारती क्रिकेट जगत में एक नाम आजकल बेहद चर्चा में हैं जहाँ पहले वनडे और फिर टी 20 में अपना धमाल मचाते हुए आजकल गेंदबाज़ों के लिए खौफ का पर्याय बन चूका है । जी नहीं  आज हम रोहित शर्मा की नहीं बल्कि  शुभमन गिल  की कर रहे हैं । जहाँ उनका बल्लेबाज़ी का ग्राफ राकेट की स्पीड से ऊपर जा रहा है । जहाँ यह बल्लेबाज़ अपनी साख भारतीय क्रिकेट में जमाते हुए पुराने प्लेयर के लिए भी कड़ी चुनौती बनता जा रहा है। जहाँ हाल में ही वनडे में बांग्लादेश के खिलागफ दोहरा शतक जड़ने वाले शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ निर्णायक मैच में 126 रन की नाबाद पारी खेलकर विराट कोहली जैसे दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है ।

2-1 से बना भारत चैंपियन

मेहमान देश  न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और महज 63 गेंद पर 12 चौके और 7 छक्के की मदद से 126 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट पर 234 रन तक पहुंचाया , लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 66 रन पर सिमट गई और भारत ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर टी20 फॉर्मेट में यह लगातार 8वीं सीरीज जीत दर्ज की ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम 12.1 ओवर में  66 रन बनाकर सिमट गई। गेंदबाजी की बात की जाये तो भारत के तेज गेंदबाजों ने धारधार गेंदबाज़ी की जहाँ कप्तान हार्दिक पंड्या ने 4, अर्शदीप सिंह, शिवम मावी और उमरान मलिक ने 2-2 विकेट अपने नाम किया ।

शुभमन ने तोड़े ये 5 रिकॉर्ड

1)एक टी20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी में बाउंड्री से सर्वाधिक रन (भारतीय)

108 – रोहित बनाम श्रीलंका
92 – सूर्य बनाम इंग्लैंड
90 – गिल बनाम न्यूजीलैंड*

2)सभी प्रारूपों में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

22 साल 127 दिन – अहमद शहजाद
23 साल 146 दिन – शुभमन गिल*
23 साल 241 दिन – सुरेश रैना
24 साल 131 दिन – केएल राहुल

3)T20I शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय

23 साल 146 दिन – शुभमन गिल*
23 साल 156 दिन – सुरेश रैना

4)शुभमन गिल ने टी 20 फॉर्मेट में अपना सर्वाधिक 126 रन बनाया , जहाँ इस बार वह नाबाद रहे इससे पहले टी 20 फॉर्मेट की बात की जाये तो उन्होंने साल 2022 में कर्णाटक के खिलाफ 126 रन बनाये थे ।

5) भारत की ओर से टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक नाबाद 126 रन बनाने का रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम हो गया है । इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट के नाम था जहाँ उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रन बनाया था ।

प्लेयर ऑफ़ द मैच

Shubman Gill's stormy innings of 126 runs broke 5 big records, got these 2 awards together, became rich
PC: TWITTER

126 रन की आतिशी पारी खेलनेवाले भारत के सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया जिसके लिए उन्हें 1 लाख की धनराशि दी गई ।

हुंडई आयनिक 5 पावर प्लेयर

Shubman Gill's stormy innings of 126 runs broke 5 big records, got these 2 awards together, became rich
PC: TWITTER

हुंडई आयनिक 5 पावर प्लेयर का अवार्ड शुभमन को दिया गया जिसके लिए उन्हें 1 लाख की धनराशि दी गई । जहाँ पावर प्ले में गिल ने तूफानी बल्लेबाज़ी की ।



वीडियो

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here