PAK vs NZ 2nd Test: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच करांची में खेला जा रहा है जहाँ न्यूजीलैंड के कप्तान लेथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया । जहाँ पहली पारी में कीवी ने 449 रन का स्कोर खड़ा किया । न्यूजीलैंड की ओर से टॉम लैथम ने 71 रन और डेवोन कॉनवे ने 122 रन की पारी खेली , वहीँ हेनरी ने 68 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 400 के पार पहुंचाया । पाकिस्तान की तरफ से अबरार ने 4, नसीम शाह ने 3 और आगा सलमान ने 3 विकेट हासिल किया । वहीं नसीम शाह ने भुवनेश्वर कुमार के बनाना स्विंग की याद दिलाते हुए ईश सोढ़ी को बोल्ड कर सनसनी मचाई । जहाँ गेंद बेल्स को लेकर कब ले उड़ी पता नहीं चला ।
हेनरी ने मचाई धूम
सलामी बल्लेबाज़ टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट की शतकीय साझेदारी निभाई जहाँ लेथम ने 71 और डेवोन कॉनवे ने 122 रन ठोके। वहीँ टॉम ब्लंडेल ने 51 रन की पारी खेली और अंत में हेनरी ने 68 रन बनाकर न्यू जीलैंड को मजबूती देते हुए स्कोर 449 रन तक ले गए ।
नसीम शाह ने मचाया कोहराम
हालाकिं पहले दो सेशन में पाकिस्तान के गेंदबाज़ पर कीवी बल्लेबाज़ हावी रहे लेकिन पहले दिन के तीसरे और चौथे सेशन में पाकिस्तान ने वापसी की जहाँ नसीम शाह ने 3 विकेट चटकाए । जहाँ ईश सोढ़ी का विकेट बेहद खास रहा । जहाँ गेंद कब गिल्लियां लेकर निकल गई यह पता भी नहीं चला ।
92 वे ओवर की चौथी गेंद पर नसीम शाह की जबरदस्त बनाना स्विंग ने ईश सोढ़ी का काम तमाम कर दिया । जहाँ ईश सोढ़ी को भनक तक नहीं लगी और गेंद गिल्लियां लेकर निकल गई । जहाँ इस स्विंग ने भुवनेश्वर कुमार के बनाना स्विंग की याद ताजा कर दी ।
वीडियो
Starting from where he left off 🔥@iNaseemShah hits the top of off-stump in his first over of the day 👏#PAKvNZ | #TayyariKiwiHai pic.twitter.com/9TstRFHqzZ
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) January 3, 2023







