वीडियो: शान मकसूद को OUT कर एजाज ने दिखाया दिन में तारे, टेस्ट को T20 बनाने के चक्कर में हुए OUT

0
114
views
Ijaz showed stars in the day by OUT Shan Maqsood, OUT in the process of making Test T20

PAKVSNZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 449 रन बनाए इसके जवाब में पाकिस्तान ने खबर लिखे जाने तक अपने 2 विकेट 62 रन पर 2 विकेट खो दिए हैं। जहां शान मकसूद 20 रन और अब्दुल्ला शफीक 19 रन पर आउट हुए। वह न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल ने शान मकसूद को चलता किया। शान मकसूद टेस्ट मैच स्कोर t20 की तरह खेल रहे थे जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।

न्यूजीलैंड की पारी

दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जहां 131 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड ने 449 रन बनाए इसमें डेवोन कॉनवे 122, टॉम ब्लंडेल ने 51 एवं हेनरी 68 रनों का योगदान दिया वहीं अजाज पटेल ने 35 रन जोड़े।

पाकिस्तान ने गवाही अपने 2 विकेट

449 का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने खबर लिखे जाने तक 15 ओवर में 62 रन पर दो विकेट खो दिए हैं जहां अब्दुल्ला शफीक 32 गेंदों पर चार चौके की मदद से 19 रन बनाकर हेनरी  का शिकार बने तो दूसरी ओर शान मकसूद 11 गेंदों पर चार चौके से 20 रन बनाकर एजाज पटेल के हाथों आउट हुए ।

शान मकसूद हुए एजाज का शिकार

11 वें ओवर की अंतिम गेंद पर शान मकसूद गेंद को कट करना चाह रहे थे और गेंद ने अतिरिक्त उछाल की और हवाई शॉट सीधे कनवे के हाथों में गई। जहां इस बेहद सॉफ्ट डिस्मिसल कहा जायेगा। जहां शान मकसूद इस ओवर में तीन चौके लगा चुके थे और शानदार लय में लग रहे थे लेकिन शान मकसूद अपना धैर्य खो बैठे और शॉट लगाने की गलती में अपना विकेट एजाज को दे बैठे, जिसके बाद फैंस का गुस्सा भी इनपर फूटा।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here