PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरा दिन न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी फली पारी में 449 रन बनाये । दूसरे दिन की शुरुआत में पाकिस्तान टीम ने दबदबा कायम रखा लेकिन 10 वे विकेट के लिए हेनरी और एजाज ने जबरदस्त संघर्ष दिखाया और 400 का आंकड़ा न्यू जीलैंड ने पार कर लिया । वहीँ 449 रन पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने खबर लिखे जानते तक 3 विकेट अपने खो दिए हैं . जहाँ बाबर आज़म का रन आउट होना बेहद दुर्भाग्य पूर्ण रहा । जहाँ इमाम के गलत कॉल ने बाबर आज़म को रन आउट करवाया । जिसके बाद बीच मैदान दोनों के बीच बहस भी देखने मिली ।
न्यूजीलैंड की पारी
न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम ने 71 और डेवोन कॉन्वे ने 122 रनों की शानदार पारी खेली . वहीँ इसके बाद टॉम ब्लंडेल ने 51 और अंत में हेनरी ने 68 रन की पारी खेली । वहीँ नसीम शाह -आगा सलमान ने 3-3 विकेट हासिल किया तो अबरार ने 4 विकेट हासिल किया ।
पाकिस्तान ने खोये अपने 3 बड़े विकेट
449 रन का पीछा करने उतरी न्यू जीलैंड की टीम ने मेजबान देश पाकिस्तान के 3 बड़े विकेट हासिल कर लिए हैं जहाँ शान मक़सूद , अब्दुल्लाह और बाबर आज़म मैदान छोड़ चुके हैं । हालाकिं ये तीनों बल्लेबाज़ जमकर आउट हुए जहाँ मक़सूद तेज रन बनाने के चक्कर में तो बाबर आज़म एक रन अधिक लेने के चक्कर में रन आउट हुए । वहीँ अब अतिरिक्त दवाब पाकिस्तान पर बनता नज़र आने लगा है ।
बाबर आज़म हुए रन आउट
लाइव मैच में ड्रामा तब हुआ जब 25 वे ओवर की दूसरी गेंद पर तीन रन लेने के चक्कर में बाबर आज़म रन आउट हुए । वहीँ इस बार भी इमाम ही उनके साथ थे जिनकी वजह से शायद बाबर आज़म को वापसी मैदान छोड़ना पड़ा । जहाँ ब्रेसवेल की गेंद पर इमाम-उल-हक ने 2 रन तो पुरे कर लये लेकिन तीसरे रन के लिए बाबर आज़म को कॉल कर दिया जहाँ बाबर आज़म दौड़े लेकिन इमाम-उल-हक रुक गए जहाँ नॉन स्ट्राइक एन्ड पर ब्रेसवेल ने स्टंप को उड़ाकर बाबर आज़म को खेल 24 रन पर समाप्त कर दिया ।
जिसके बाद बाबर आज़म और इमाम-उल-हक के बीच कुछ बातचीत भी देखि गई और बाबर नाराज़ भी लगे ।
वीडियो
Imam bhai to bht hi selfish nikly 💔💔#PAKvNZ #TayyariKiwiHai #BabarAzam𓃵 #Imamulhaq https://t.co/TnyprjsGQt
— ♡Alishba♡ (@AlishbaCh15) January 3, 2023







