PAK vs NZ 2nd Test: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच करांची में अपने परवान पर है । इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया । जहाँ खबर लिखे जाने तक कीवी ने 400 रन का आंकड़ा पार कर लिया है । हालाकिं न्यू जीलैंड की शानदार शुरुआत के बाद पाकिस्तान के गेंदबाज़ों ने पहले दिन के खेल समाप्ति तक 6 विकेट गिरा दिए थे लेकिन पुछल्ले बल्लेबाज़ों ने न्यू जीलैंड का स्कोर 400 के पार पहुंचने में अहम् योगदान दिया वहीँ इन सब के बीच सरफराज ने टिम सऊदी की जबरदस्त स्टम्पिंग कर भारत के पूर्व कप्तान धोनी की याद ताजा कर व दी ।
न्यूजीलैंड ने किया 400 का आंकड़ा पार
टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे के शानदार 71 और 122 रन की पारी की बाद न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई लेकिन एक बार फिर न्यू जीलैंड के टैलेडर ने जबरदस्त संघर्ष दिखाया जहाँ हेनरी और अजाज़ ने अर्द्धशतकीय साझेदारी निभाई । वहीँ दूसरे दिन के पहले सेशन में जमकर पाकिस्तान के गेंद बाजों का सामना किया ।
सरफराज ने किया जबरदस्त स्टंपिंग
अबरार के पारी की 107 वे ओवर की पहली गेंद पर टिम सऊदी हवाई शॉट खेले के लिए क्रिच से बाहर निकले और लेंथ को पढ़ने में नाकामयाब हुए । जहाँ विकेट के पीछे सरफराज ने बिना किसी गलती के बिजली की रफ़्तार से बैल्स को विकेट से जुदा कर सनसनी मचा दी , जहाँ फैंस को धोनी की याद ताजा हो गई । वहीँ टिम सऊदी 10 रन के स्कोर पर आउट हुए । जहाँ थर्ड अंपायर ने निर्णय लिया और स्क्रीन पर आउट का इशारा किया और आउट हुए ।
वीडियो
Bails removed in a flash ⚡
Third wicket of the innings for Abrar Ahmed ☝️#PAKvNZ | #TayyariKiwiHai pic.twitter.com/0D91jq2Nyq
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) January 3, 2023







