Delhi vs Saurashtra, Ranji Trophy, Jaydev Unadkat Hattrick: रणजी ट्रॉफी 2022-23 के तीसरे चरण में सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने अपने पहले ही ओवर में कोहराम मचा दिया है । जहाँ इस साल की शुरुआत उन्होंने धमाकेदार की है । साल के अंत में 12 साल के बाद भारतीय टेस्ट टीम में शामिल हुए जयदेव ने अब नए साल में कोहराम मचा दिया है । जहाँ अपने पहले ही ओवर में उन्होंने हैट्रिक लिया वहीँ 12 गेंद में उन्होंने 5 विकेट हासिल कर कहर बरपा दिया है ।
हैट्रिक लेकर जयदेव ने मचाया कोहराम
दिल्ली के विरूद्ध जयदेव ने हल्ला बोलते हुए अपने पहले ही ओवर में हैट्रिक विकेट हासिल कर ली। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने ध्रुव शौरी, वैभव रावल और दिल्ली के कप्तान यश धुल को अपने पहले ही ओवर में चलता कर दिल्ली की टीम की कमर तोड़ दी ।
रणजी क्रिकेट इतिहास में हुआ रिकॉर्ड दर्ज
जयदेव उनादकट ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में अपने पहले ही ओवर में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। जहाँ यह बेहद गर्व की बात है वहीँ यह साफ़ दर्शाता है की जयदेव ने इस लम्हे के लिए जबरदस्त मेहनत की है ।
पहले ओवर की तीसरी गेंद से हुआ सिलसिला शुरू
जयदेव उनादकट ने पहले ओवर की तीसरी गेंद से कहर बरपाना शुरू किया । जहाँ दिल्ली के ओपनर ध्रुव जयदेव ने लेंथ गेंद पर क्लेन बोल्ड कर दिया। ओवर की चौथी गेंद पर वैभव रावल को कैच आउट हुए । 5वीं गेंद पर जयदेव ने दिल्ली के कप्तान यश धुल को एलबीडब्ल्यू आउट कर अपना हैट्रिक पूरा किया । इसके ठीक बाद जयदेव ने ललित यादव और लक्षय थरेजा को बोल्ड किया। वहीं जोंटी सिद्धू का भी विकेट हासिल किया । खबर लिखे जाने तक जयदेव ने 7 ओवर में 20 रन देकर 6 विकेट हासिल किया है जहाँ 53 रन पर दिल्ली के 8 विकेट गिर चुके हैं ।
वीडियो
जश्न मानते हुए जयदेव
A Historic hat-trick in the first over – Jaydev Unadkat 👏👏#RanjiTrophy | @JUnadkat | #jaydevunadkat | #CricketTwitter
— Niche Sports (@Niche_Sports) January 3, 2023







