Bangladesh vs India, 1st ODI : टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच ढाका में खेले गए पहले वंडे मैच में दिलों की धड़कने बढ़ा देने वाली मैच देखने मिला। जहां मेजबान टीम बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया।जहाँ भारतीय टीम 41.2 ओवर में 186 रन के स्कोर पर सिमट गई। भारत की ओर से केएल राहुल ने सर्वाधिक 73 रन की पारी खेली । लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने आखिरी विकेट के लिए रिकॉर्ड 54 रन की साझेदारी कर मैच को 46वें ओवर में 187 रन बनाकर मैच को 1 विकेट से जीत लिया ।बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने सर्वाधिक 41 रन बनाए।वहीँ भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।
मेहदी हसन मिराज और मुश्तफिजुर रहमान की गजब पारी

10वें विकेट के लिए मेहदी हसन मिराज और मुश्तफिजुर रहमान के बीच 54 रनों की पार्टनरशिप हुई । हालांकि मेहदी हसन का दो बार एक ही ओवर में कैच छूटा जिसका परिणाम यह निकला कि भारत को मैच गवानी पड़ी । बांग्लादेश ने 136 के स्कोर पर 9वां विकेट खो दिया था और भारत को केवल 1 विकेट जीत के लिए चाहिए था । लेकिन हसन ने सब बदल दिया।
लोकेश राहुल (lokesh Rahul)के छोड़ा कैच

शर्दुल ठाकुर के 43 वे ओवर जब लोकेश राहुल ने मेहदी हसन मिराज के बेहद आसान से कैच को छोड़ दिया । जहाँ गेंद दस्ताने में आकर छिटक गई तब बांग्लादेश की टीम का स्कोर 155/9 था । वहीँ इसकी ओवर में एक बार फिर हसन ने शार्दूल के ही ओवर में थर्ड मैन बाउंड्री पर हवाई शॉट खेला लेकिन वहां खड़े वाशिगंटन सुंदर ने कैच लेने के लिए दौड़ ही नहीं लगाई । इंटरनेशनल स्तर पर ऐसा खराब फील्डिंग के बाद फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
वीडियो
Anyways is KL Rahul okay pic.twitter.com/uCaYh3YcWD
— adi ✨ || haris rauf cheerleader (@notanotheradi) December 4, 2022







