AUS vs ENG: ट्रेविस हेड-वार्नर ने शतक ठोक मचाई तबाही, तोड़े ये 5 रिकॉर्ड, 28 चौके, 8 छक्के से दहली इंग्लैंड, AUS ने बनाए 355/5

0
54
views

Australia vs England, 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है ।इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बारिश से बाधित मैच में 48 ओवर में 355 रन बनाए। जहां इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 356 रनों की दरकार है।

वहीं मैच को 48/48 ओवर किया गया है।  वहीं इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज हेड और डेविड वॉर्नर ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। इसके साथ ही मैच में कई रिकॉर्ड भी बने। वहीं आपको बता दें की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2/0 की बढ़त बना चुका है। लिहाजा ऑस्ट्रेलिया क्लीन स्वीप और इंग्लैंड अपनी सम्मान के लिए मैदान पर उतरी है।

वार्नर और हेड का जबरदस्त शतक

AUS vs ENG: Travis Head-Warner wreaked havoc, broke these 5 records, 28 fours, 8 sixes shook England, AUS made 355/5

वार्नर और हेड ने एमसीजी के मैदान पर रनों का अंबार लगा दिया । जहां फिंच की जगह आए हेड ने वार्नर के साथ पारी की शुरुआत की । जहां दोनों के बीफ पहले विकेट के लिए 269 रनों की साझेदारी निभाई। वहीं वार्नर ने वंडे का 19 वां शतक तो हेड ने कैरियर का दूसरा शतक ठोका। वार्नर ने 102 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 106 रन तो दूसरी तरफ ट्रेविस हेड ने 130 गेंद पर 152 रन ठोके जहां उन्होंने 4 छक्के और 16 चौके ठोके।

मार्श ने दिखाया दम

बारिश से बाधित इस मैच को 48 ओवर होने के बाद हेड और वार्नर के विकेट के बाद मार्श ने तेज खेल का प्रदर्शन किया और 16 गेंद पर 30 रन ठोके जहां उन्होंने 2 छक्का और 1 चौका जड़ा ।

इंग्लैंड की।ओर से स्टोन ने 10 ओवर में 85 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

टूटे ये रिकॉर्ड

AUS vs ENG: Travis Head-Warner wreaked havoc, broke these 5 records, 28 fours, 8 sixes shook England, AUS made 355/5

1:इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से वार्नर और हेड के बीच सर्वाधिक 269 रनों की सबसे बड़ी साझेदारी की गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड वार्नर और फिंच का था जहां दोनों की बीच 163 रनों की साझेदारी हुई थी।

2:एमसीजी के मैदान कर किसी भी टीम के द्वारा पहले विकट लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी हुई। इससे पहले एमसीजी में पोंटिंग और गिलक्रिस्ट के बीच 225 रन की साखेदारी हुई  थी।

3:वंडे कैरियर में शतक के साथ डेविड वार्नर ने 6000 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया।

4:वंडे कैरियर में वार्नर ने शतकों के मामले में मार्क वाग के 18 शतकों का रिकॉर्ड तोड़, सर्वाधिक शतक के मामले में दूसरे स्थान पर 19 शतक के साथ आ गए हैं।

5:इंग्लैंड के खिलाफ इस साल वंडे में सलामी बल्लेबाज की भूमिका में सर्वाधिक 152 रन बनाने का रिकार्ड ट्रेविस हेड के नाम रहा जहां उन्होंने पारी में 16 चौके और 4 छक्के जड़ दिए। यह उनका इंग्लैंड के विरुद्ध पहला वंडे शतक रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here