IND vs NZ: अर्शदीप-सिराज की गेंदबाजी ने मचाई तबाही, T20I में पहली बार दो भारतीयों ने किया ऐसा,आख़िरी 8 विकेट 30 रन पर गिरे, NZ ने बनाए 160

0
47
views
IND vs NZ: Arshdeep-Siraj's bowling wreaked havoc, for the first time in T20I two Indians did this, last 8 wickets fell for 30 runs, NZ scored 160

भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय t20 इंटरनेशनल श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मुकाबला नेपियर के स्टेडियम में खेला जा रहा है ।टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए ।जहां अब भारतीय टीम को क्लीन स्वीप करने के लिए 161 रनों की दरकार है ।वह इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप और मोहम्मद सिराज ने जादुई प्रदर्शन किया। जहां दोनों ने मिलकर 8 विकेट हासिल किए, आगे खबर विस्तार से।

कॉन्वे और फिलिप्स ने ठोका अर्धशतक

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की बात की जाए तो कौन बने 49 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 59 रन बनाए. वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए फिलिप्स ने 33 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 54 रन की आतिशी पारी खेली। इन दोनों के विकेट गिरने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने अपना शिकंजा न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर कसना शुरू किया।

आखिरी 23 गेंद में खोए न्यूज़ीलैंड ने 8 विकेट

IND vs NZ: Arshdeep-Siraj's bowling wreaked havoc, for the first time in T20I two Indians did this, last 8 wickets fell for 30 runs, NZ scored 160
PC: BCCI

कनवे और फिलिप्स के आउट होने के बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिराज और हर्शल पटेल ने शानदार लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी के जहां न्यूजीलैंड के आखिरी 8 वकेट महज 30 रन पर गिरे। जहां अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 37 रन देकर चार विकेट लिए। दूसरी ओर मोहम्मद सिराज ने चार ओवर में 17 रन देकर चार सफलताएं अर्जित की हर्षल पटेल को एक विकेट हासिल हुआ।यह पहली  बार  हुआ  जब  दो  तेज  भारतीय  गेंदबाज  ने  एक  मैच  में  4/4 विकेट  हासिल  किया।

15 ओवर में न्यूज़लैंड के थे 129/2 विकेट

IND vs NZ: Arshdeep-Siraj's bowling wreaked havoc, for the first time in T20I two Indians did this, last 8 wickets fell for 30 runs, NZ scored 160

आपको बता दें की एक समय 15 ओवर में न्यूज़ीलैंड की टीम ने 129 रन पर केवल 2 विकेट खोए थे और एक बड़े स्कोर की ओर जा रहे थे। लेकिन 16 वें ओवर में सिराज ने फिलिप्स को 54 रन पर आउट कर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया।

वहीं 17 वें ओवर में अर्शदीप ने कन्वे को इशान के हाथों कैच आउट करवाकर रन के बहाव को रोकते हुए किवी पर पकड़ बनानी शुरू कर दी आलम यह रहा की 18 वें ओवर में 2 और 19 वें ओवर में 3 विकेट गिरे जहां अर्शदीप, सिराज ने अपना कैरियर बेस्ट प्रदर्शन किया। वहीं अब आखिरी मैच को जीतने के लिए भारत को 161 रनों की दरकार है। जहां भारतीय तेज गेंदबाजों का जबरदस्त जलजला इस मैच में रहा।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here