AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है ।जहां पहले मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से तो दूसरे मुकाबले को 72 रनों से जीतकर श्रृंखला को पहले ही 2-0 से अपने नाम कर लिया है। वही आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड अपने सम्मान की रक्षा करने के लिए खेल रहा है ।
तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और ट्रेविस हेड ने तहलका मचाते हुए जबरदस्त शतक जड़ दिया है ।वहीं ट्रेविस हेड ने 130 गेंदों पर 16 चौके और चार छक्के की मदद से आतिशी 152 जहां उनका एक मॉन्स्टर छक्का काफी चर्चा में रहा जहां सीमा रेखा के बाहर जाती गेंद को दर्शक दीर्घा में बैठे एक युवा में जबरदस्त तरीके से कैच कर सुर्खियां बटोरी। आगे खबर विस्तार से।
ट्रेविस हेड ने जड़ा अपना तीसरा शतक

एरोन फिंच की गैरमौजूदगी में आगमी वर्ल्ड कप को देखते हुए इस सीरीज में ट्रेविस हेड और वार्नर की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की जहां तीसरे मैच में ट्रेविस हेड और वार्नर ने 269 रन की साझेदारी निभाई। वहीं हेड ने 16 चौके और 4 जबरदस्त छक्के जड़ 130 गेंद में 152 रन की पारी खेली।
वहीं यह हेड का वंडे में तीसरा शतक रहा। जहां हेड ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को रिमांड पर लेकर जबरदस्त कुटाई कर दी।जहां उन्हें एक समय रोकना इंग्लैंड के।लिए बेहद कठिन दिखाई दे रहा था। वहीं अपनी पारी में हेड ने 4 गगनचुंबी छक्का जड़ा। जिसमे 96 मीटर का छक्का बेहद खास रहा।
डॉसन के ओवर में जड़ा 96 मीटर का छक्का

पारी के 35 वें ओवर की दूसरी गेंद पर हेड ने मेडऑन की दिशा में गुटनों पर बैठकर हेड ने डासन को जन्तदस्त छक्का जड़ा। जहां गेंद 96 मीटर दूर गई वहीं दर्शक दीर्घा में बैठे एक युवा ने हवाई शॉट को अपने हाथों में कैद कर जबरदस्त सुर्खियां बटोरी। वहीं कैमरामैन ने भी युवा पर फोकस कर उनका जोश और सम्मान किया ।
वीडियो
Travis Head gets caught … in the crowd!
And it’s got the tick of approval from Mark Waugh too #AUSvENG @juniorwaugh349 pic.twitter.com/nRHhUbG1VT
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 22, 2022
;







