वीडियो: धोनी ने जिस 20 लाख रुपए के प्लेयर को CSK से किया बाहर, उसने 9 दिन में ठोक दिए 5 शतक, बनाया विश्व रिकॉर्ड, अब होगी करोड़ो की बारिश!

0
42
views
Video: The 20 lakh rupees player Dhoni dropped from CSK, he hit 5 centuries in 9 days, made a world record, now it will rain crores!
pc: bcci

विजय हजारे ट्रॉफी में नई प्रतिभा जन्म लेती है वहीं पुराने चावल भी इस ट्रॉफी में अपना जलवा बिखेरकर ना केवल ब्लू जर्सी को फिर से पहनने का सपना सजोते हैं वहीं चयनकर्ताओं का भी ध्यान आकर्षित करने में कोई कमी नहीं छोड़ते। वहीं आईपीएल के अलग अलग फ्रेंचाइजी की भी नजर प्रतिभावान प्लेयर पर हमेशा बनी रहती है।

हाल में भी सभी आईपीएल की 10 टीमों ने अपने रिलीज किए गए और रिटेन किए गए प्लेयर की लिस्ट जारी कर दी है। जहां चेन्नई के कप्तान धोनी से बड़ी चूक सामने आ रही है। जहां चेन्नई ने साल 2023 के लिए 8 प्लेयर को रिलीज किया है उनमें वह एक नाम भी शामिल है जिसने हाल में ही विजय हजारे कप में केवल 9 दिनों  में 5 शतक ठोकर कोहराम मचा दिया है। जिसके बाद csk को बड़ा झटका लगा है ।  आगे खबर विस्तार से ।

नारायण जगदीषण का जबरदस्त प्रदर्शन

साल 2023 में खेले जाने वाले आईपीएल की चेन्नई टीम में से कुल 8 खिलाड़ियों को टीम ने बाहर का रास्ता दिखाया था जिसमें नारायण जगदीषण का भी नाम शामिल है जो कि एक विकेटकीपर बल्लेबाज है जा हाल में ही खेले जा रहे विजय हजारे कप में जगदीश ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और उन्होंने 9 दिनों के भीतर पांच शतक जड़ इतिहास कायम कर दिया।

5(6).
114*(112).
107(113).
168(140).
128(123).
277(141).

जहां जगदीषण ने 9 दिनों में पांच मैच की पांच पारियों में कुल 5 शतक जड़े जिसमें 141 गेंदों पर 25 चौके और 15 छक्कों की बदौलत बनाए गए 277 रन एक विश्व रिकॉर्ड बन गया है ।जहां लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वाधिक एक पारी में रन बनाने का रिकॉर्ड अब नारायण जगदीषण के नाम रहा है।

Video: The 20 lakh rupees player Dhoni dropped from CSK, he hit 5 centuries in 9 days, made a world record, now it will rain crores!
pc: bcci

जगदीषण ने लगातार पांच शतक लिस्ट ए क्रिकेट में बनाने का भी विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

आपको बता दें कि नारायण जगदीषण 2022 तक चेन्नई सुपर किंग का हिस्सा थे। जहां केवल 20 लाख में उन्हें टीम में शामिल किया गया था ।हालांकि अच्छी बात उनके लिए यह है कि उनके इस बार शतक की बदौलत उनका भाव आने वाले आईपीएल ऑक्शन में बढ़ने ही वाला है। नारायण जगदीषण के विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अपने बल्ले से रनों की बारिश कर दी है।

चेन्नई को हुआ सबसे बड़ा घाटा

गौरतलब है कि जहां चेन्नई के सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहा है रॉबिन उथप्पा ने रिटायरमेंट ले ली वही नारायण जगदीषण बेहद अच्छे विकल्प के रूप में सामने उभरकर आ सकते थे ।लेकिन इस साल चेन्नई सुपर किंग ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया ।लिहाजा देखना दिलचस्प होगा कि इस बार लगातार पांच शतक जड़ने वाले नारायण जगदीषण को कौनसी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में शामिल करती है।

वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here