भारतीय टीम 2 मैचों में जीत के साथ ग्रुप बी में टॉप पर हैं। जहां 4 विकेट से पाकिस्तान को और फिर नीदरलैंड को 56 रनों से रौंदकर वर्ल्ड कप में अपनी लगातार 2 जीत दर्ज की। वहीं भारतीय टीम सेमीफाइनल के सबसे अधिक नजदीक है लेकिन अभी भी ऐसे समीकरण है जिससे सेमीफाइनल में नहीं पहुंची है भारत। हालांकि भारतीय टीम की संभावना सबसे अधिक सेमीफाइनल में पहुंचने की है लेकिन जिस तरीके से वर्ल्ड कप 2022 बिता है यह कहना गलत नहीं है बड़े बड़े उलटफेर यहां हो रहे हैं। आगे बात करते हैं कैसे सेमीफाइनल से रेस से बाहर हो सकती है टीम इंडिया।
भारत के बचे हैं 3 मैच

भारतीय टीम को तीन मैच खेलने हैं। जहां बांग्लादेश , जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका भारतीय टीम से भिड़ेगी। वहीं अगर भारतीय टीम ये 3 मैच हारती है तो भारतीय टीम 4 अंकों पर अटक जायेगी।
वहीं अगर दक्षिण अफ्रीका ने भारत , पाकिस्तान और नीदरलैंड को हरा दिया तो दक्षिण अफ्रीका की टीम 9 अंक पर पहुंच जाएगी।
शर्त 2
अगर जिम्बाब्वे की टीम बांग्लादेश, नीदरलैंड और भारत को हरा देती है तो जिम्बावे के 9 अंक हो जायेगें ऐसे में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीम क्वालीफाई कर लेगी
नेट रन रेट होगा अहम
अगर दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे की टीम अपनी बचे हुए तीन तीन मुकाबले को जीत जाती है तो दोनों ही टीमों के नौ नौ अंक हो जाएंगे ऐसी स्थिति में नेट रन रेट के आधार पर पहले और दूसरे नंबर के जगह के लिए टीम का चुनाव होगा।
सुपर संडे के तीनों मुकाबले बेहद अहम
30 अक्टूबर रविवार के दिन ग्रुप टू के तीन मुकाबले खेले जाएंगे जहां बांग्लादेश जिंबाब्वे के साथ भिड़ेगी, तो दूसरी और पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगा ।वही भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। इस मुकाबले में अगर जिंबाब्वे बांग्लादेश को एवं नीदरलैंड पाकिस्तान को हरा देती है और दक्षिण अफ्रीका भारत को मात देती है तो दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे की टीम अंक तालिका में भारत को पछाड़ उनके ऊपर हो जाएंगे। वह पाकिस्तान का सफर सेमीफाइनल की रेस से खत्म हो जाएगा।







