भारत ने विश्व कप 2022 में कुल 2 मैच खेले हैं ।जहां दोनों ही मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर अंकतालिका में अपनी बादशाहत बरकरार रखी जहां 30 अक्टूबर को सुपर संडे को ग्रुप बी के कुल 3 मैच खेले जानें हैं। जहां भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा जो की बांग्लादेश को हरा कर आ रही है। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ बिना कोई बदलाव किए टीम सिलेक्शन किया था वहीं कार्तिक और पंत के जगह को लेकर चल रही जंग में कार्तिक का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है हालांकि अभी तक फिनिशर का टैग लिए चल रहे कार्तिक ने कुछ खास नहीं दिखा पाए हैं वर्ल्ड कप में।
ऋषभ पंत को मौके की तलाश
वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम कोई एक्सोरमेंट करने के मूड में बिल्कुल भी नहीं लग रही हैं जहां नीदरलैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम कोर टीम के साथ ही उतरी वहीं ऋषभ पंत को इस मैच में भी मौका नहीं मिला वहीं अश्विन ने अपनी जगह बनाई रखी है। कहां केवल 2 गेंद में ही हीरो बने अश्विन के बल्लेबाजी और गेंदबाजी की काबिलियत की बदौलत उन्हें प्लेइंग XI का हिस्सा बनाया गया है।
नेट में पसीना बहाते नजर आए पंत
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 अक्टूबर को मैच होने से पहले वैकल्पिक प्रैक्टिस सेशन में ऋषभ पंत ने जबरदस्त ट्रेनिंग की और कट शॉट के साथ पुल शॉट पर भी फोकस किया। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी भारतीय टीम में ऋषभ पंत अपनी जगह बना पायेंगे या नहीं इस पर संशय बरकरार है। लेकिन पंत एक भी प्रैक्टिस सेशन को नहीं छोड़ रहे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
वर्ल्ड कप 2022 में दिनेश कार्तिक का अबतक प्रदर्शन

वर्ल्ड कप 2022 की बात की जाए तो दिनेश कार्तिक ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 गेंद पर एक रन और दुसरे मैच में नीदरलैंड के खिलाफ उनकी बैटिंग ही नहीं आई। यह साफ है की अनुभव युवा प्रतिभा पर भारी जरूर पड़ रही है वहीं देखना दिलचस्प होगा की पंत को इस वर्ल्ड कप में मौका मिल भी पाता है या नहीं। लेकिन पंत अपना अभ्यास जारी रख मौके की ताक में हैं।
विडियो
Rishabh Pant in the nets during India’s optional practice session in rainy and cold Perth. But clear conditions expected for the double header tomorrow #T20WorldCup pic.twitter.com/VtKCJ5yQ9b
— Tristan Lavalette (@trislavalette) October 29, 2022
;







