आईपीएल 2022 के पहले 3 मैच में जीत के साथ शुरुआत करने वाले कोलकाता की टीम को जबरदस्त झटका लगा है। जहां एक के बाद एक 6 हार के बाद अब प्लेऑफ के सपने पर भी तलवार लटकती नजर आ रही है। वहीं आईपीएल 2022 के 41 वें मैच में दिल्ली के हाथों 4 विकेट से हार झेलने के बाद कोलकाता के कप्तान श्रेयस हताश के साथ टूटे हुए नजर आए। जहां पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के समय उन्होंने अपने शानदार और धारदार गेंदबाज उमेश यादव पर भी गलती से उंगली उठा दी हालांकि उन्होंने अपने इस भूल को तुरंत सुधार भी लिया। आगे बात करते हैं की आखिर किसे ठहराया हार का जिम्मेदार
नीतीश राणा और श्रेयस नहीं बचा सके कोलकाता की हार
पहले बल्लेबाजों ने निराश किया फिर गेंदबाजी में पैनेपन की कमी और मिडिल ओवर में लगातार रन लुटा रही कोलकाता को टीम को मिली 4 विकेट के शिकस्त के बाद अब प्लेऑफ का सपना धूमिल होता नजर आ रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी कोलकाता की टीम के 4 विकेट महज 35 रन पर गिर गए थे।

वहीं नीतीश राणा ने 34 गेंद में 57 और श्रेयस ने 37 गेंद पर 42 रन की पारी खेली ।DC के सामने 147 रन का लक्ष्य रखा, जिसे टीम ने 19वें ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया । दिल्ली की ओर से डेविड वार्नर ने सर्वाधिक (42) रन की पारी खेली । वहीँ वेस्टइंडीज के हरफनमौला प्लेयर रोवमैन पॉवेल 16 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाकर दिल्ली को 4 विकेट से जीत में अहम् भूमिका अदा की । कोलकाता की ओर से उमेश यादव के खाते में 3 विकेट आए।
हार के बाद टूटे श्रेयस, पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कही ये बात
बल्लेबाज़ी में हमने धीमी शुरुआत की और पावर प्ले में शुरुआती विकेट गंवाए। विकेट पर गेंद रुक कर आ रही थी हमने अच्छा स्कोर खड़ा नहीं किया । हमें खुद को आकलन करना होगा कि चीजें कहां गलत हो रही हैं। बहुत सारी बदलाव टीम में हो रहा है । ठीक कॉम्बिनेशन अभी तक नहीं बन पा रही है । प्लेयर के चोटिल होने पर ठीक कॉम्बिनेशन हमें नहीं मिल पा रहे हैं ।

हमें संगठित होकर निडर क्रिकेट खेलने की जरूरत है, केवल पांच और मैच बाकी हैं, हमें विश्वास के साथ अच्छा खेलन होगा । पिछले मैच के प्रदर्शन को भूलकर नई शुरुआत करने की जरूरत है । गलत ठीक कर हर प्लेयर को अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत है ।
उमेश यादव के लिए कह दी ये बात
उमेश यादव की बात पर श्रेयस ने गलती से कहा की उमेश ने मैदान पर उन्हें कठिन समय दिया है, हालाकिं उन्होंने फिर इसको सुधारा जहाँ गलती से उनके मुँह से यह बात निकल गयी थी । उन्होंने कहा की उमेश ने एक विकेट के साथ शुरुआत की, लेकिन ओवर में 11 रन दिए लेकिन उन्होंने हमें इस सीज़न में बहुत अच्छे पल दिए हैं और साथ ही बहुत प्रभावशाली भी रहे हैं। हार की दुःख श्रेयस के चेहरे से साफ़ बयान हो रहा था । जहाँ लगातार 5 हार के बाद कोलकाता के कप्तान श्रेयस बेहद दुखी दिखे ।







