आईपीएल 2022 के 41वें मैच में दिल्ली ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 4 विकेट से रौंदा। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने नीतीश राणा (57)और श्रेयस की 42 रनों पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 146/9 रन का स्कोर खड़ा किया।
जिसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 6 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। आपको बता दें की यह कोलकाता की लगातार पांचवीं हार है। वहीं इस मैच में ऋषभ पंत और दिल्ली को सपोर्ट करने ऋषभ की गर्ल फ्रेंड ईशा नेगी भी पहुंची। जहां उन्होंने जमकर दिल्ली की टीम का पहले ओवर से लेकर आखिरी ओवर तक सपोर्ट किया। हार एक विकेट पर ईशा झूमती नजर आई।
ईशा नेगी ने किया दिल्ली को जमकर सपोर्ट

दिल्ली ने जब गेंदबाजी का चुनाव किया तो हर एक विकेट पर ईशा नेगी डग आउट से झूमती दिखाई दी। जहां उन्होंने है विकेट को एंजॉय किया और जमकर चीयर किया। हार एक गेंद पर एक सच्चे फैन की भांति ईशा ने जमकर ऋषभ की टीम को सपोर्ट किया और उनका समर्थन किया।
वहीं इसके साथ ही दिल्ली की बल्लेबाजी के दौरान चौके और छक्के की बारिश होता देख फूली नहीं समाई। जहां विकेट का पतन हो या अच्छा शॉट ईशा नेगी ने जमकर रिएक्शन दिया जो की सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।
दिल्ली के मुस्तफिजुर रहमान की गेंदबाजी को किया फुल किया ईशा ने इंजॉय
— Babu Bhaiya (@KhopdiTodSaleKi) April 28, 2022
मुस्तफिजुर रहमान की 20 ओवर में जब तीन विकेट गिरे तो ईशा नेगी ने तालियों से दिल्ली की टीम का हौसला बढ़ाया और अपनी खुशी जाहिर की। वहीं वह लगभग पूरे मैच खड़े होकर अपनी दिल्ली की टीम का समर्थन किया। इस मौके पर ऋषभ की बहन साक्षी पंत भी नजर आई। जहां उन्होंने भी दिल्ली की टीम को सपोर्ट किया।
दिल्ली ने जीत के साथ रखा प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार
जहां इस जीत के साथ दिल्ली की टीम 8 अंकों के साथ टॉप 6 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई है। वहीं इस हार के बाद कोलकाता की टीम 8 वें स्थान पर 6 अंकों के साथ है। 5 लगातर हार के बाद पहले कुछ हफ्ते टॉप पर रहने वाली कोलकाता की टीम अब बॉटम में आ गई है। वहीं इस बार शिरकत कर रही गुजरात टाइटंस 14 अंक के साथ टॉप पर काबिज है। वहीं दूसरे स्थान पर राजस्थान 12 और हैदराबाद और लखनऊ क्रमशः 10 अंकों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर काबिज हैं।







