England vs Australia,वर्ल्ड कप 2022 में पहले ही बड़े बड़े उलटफेर का दौर जारी हैं। जहां एक ओर ग्रुप बी में पाकिस्तान को जिम्बाब्वे ने बीती रात 1 रन से मात देकर सेमीफाइनल की रेस से थोड़ा दूर किया है वहीं ग्रुप ए में बारिश के प्रकोप की वजह से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल के सफर को तगड़ा झटका लगता नजर आने लग है । आगे बात करते हैं उन शर्तों की जिसके बिना पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकती है।
ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण

1) ऑस्ट्रेलिया ने कुल 3 मैच खेले हैं जहां एक जीत एक हार और एक मैच इंग्लैंड के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हो गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के 3 अंक हैं , लेकिन दिक्कत की बात एक है की नेट रन रेट माइनस में हैं जहां ऑस्ट्रेलिया का रन रेट -1.55 का है।
जहां ऑस्ट्रेलिया को अपने बचे मैच आयरलैंड और अफगानिस्तान से बचे दो मैच को जीतकर 4 अंक अर्जित करने होंगे अगर ऐसा हुआ तो ऑस्ट्रेलिया के 7 अंक हो जायेगें।
2) दोनों मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया को बड़े अंतर से जीतना होगा जहां अगर इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड , श्रीलंका को हरा देती है तो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों के 7 अंक हो जायेगे जहां नेट रन रेट जिसकी भी अधिक होगी वो दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी लिहाजा जीत के साथ अब ने रन रेट भी काफी मायने रखने वाली है।
इंग्लैंड का सेमीफाइनल में पहुंचे के लिए समीकरण

इंग्लैंड को अपने बचे मैच न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका से खेलने हैं जहां जीत के बाद ये 4 अंक बेहद अहम होंगे यह भी कामना करनी होगी की मैच बारिश के भेंट ना चढ़े। जहां जीत के बाद इंग्लैंड के भी 7 अंक हो जायेगें और नेट रन रेट बेहद अहम होगा। वहीं न्यूज़ीलैंड की टीम श्रीलंका को हरा दे यह भी कामना करनी होगी।अंकतालिका में न्यूजीलैंड की टीम 3 अंक के साथ टॉप पर क़ाबिज़ है। इंग्लैंड की टीम 3 अंक के साथ दूसरे स्थान पर, आयरलैंड 3 अंक के साथ तीसरे और ऑस्ट्रेलिया भी 3 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं यह टक्कर अब नेट रन रेट पर आधारित होने वाली है।







