स्पिन के जादूगर शेन वार्न के निधन पर जानिए भारत के विराट और पकिस्तान के शोएब अख्तर ने क्या कहा

0
107
views
Know what India's Virat and Pakistan's Shoaib Akhtar said on the death of spin magician Shane Warne
PC: BCCI/ Shoaib Akhtar/ Twitter

ऑस्ट्रेलिया के मशहूर प्लेयर शेन वार्न के दुखद निधन पर आज भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने श्रद्धांजलि देते हुए हृदय से भावनात्मक श्रद्धांजलि दी है।

विराट कोहली के शब्द

मोहाली के मैदान से  कोहली ने आज सुबह वीडियो जारी करते हुए वार्न के दुखद निधन पर शोक जाहिर किया। उन्होंने कहा कि बेहद शॉक से भरा हुआ समाचार मिला । वार्ने ने उनके निधन का पता चला।  विराट ने यह कहा की जिंदगी अनप्रिडिक्टेबल जहां हमें  शुक्रगुजार रहना चाहिए जो भी पल हमें मिला है ।

जहां 52 वर्षीय शेन वॉर्न का निधन हुआ है, उन्होंने इस पर कहा कि 50 साल की उम्र में जाना किसी ने सोचा नहीं था। वह बहुत जल्दी चले गए ,विश्वास नहीं हो रहा की अब वह हमारे बीच नहीं हैं । विराट ने कहा की मैं सदमे में हूं  इस तरह की घटना घटित हुई है की कोई विश्वास नहीं कर रहा की वह अब नहीं रहे । मैं उनको बतौर खिलाड़ी एवं इंसान जानता था ।

विराट ने कहा कि बतौर क्रिकेटर वह शानदार प्लेयर थे । वह बहुत ही ईमानदार आदमी थे वह बहुत ही पैशनेट थे. मुझे ऐसे व्यक्तित्व के इंसान से मिलने एवं सीखने का मौका मिल। भगवान ने जो पल हमें दिए हैं मैं उनका आभार व्यक्त करना चौहा ।

लाइफ अनप्रिडिक्टेबल है इसलिए हर पल को जीना चाहिए, उनके परिवार के प्रति मेरी सद्भावना एवं सांत्वना है। उनके बच्चे के लिए उनके पेरेंट्स के लिए इस स्थिति से निकलना काफी मुश्किल है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

शोएब अख्तर के शब्द

अख्तर ने कहा कि यह हृदय विदारक न्यूज़ मुझे मिला। मैं अवाक हूं। इस खबर को सुनकर बेहद तकलीफ पहुंची। वार्न हमारे साथ नहीं है। अख्तर ने कहा कि वह विश्व के बेस्ट और फाइन क्रिकेटरों में से एक थे ,इसके साथ ही वह  एक शानदार इंसान थे ।

अख्तर ने कहा की वह जब भी मुझसे मिलते थे तो वह मुझे रावलपिंडी एक्सप्रेस कहते थे। यह बहुत ही हृदय विदारक एवं पीड़ा देने वाली खबर है।अख्तर ने कहा की वह एक शानदार प्लेयर थे उनके पास शानदार टैलेंट था , यह खबर दिल को तोड़ देने वाली है। वो केवल 52 वर्ष के थे। वो मेरे पसंदीदा प्लेयर थे मैं सौभाग्यशाली रहा जहां मैंने उनके साथ क्रिकेट के मैदान को शेयर किया। अख्तर ने कहा की उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है की वे दुनिया में नहीं हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here