Final: IND Legends vs SL Legends:इंडिया लेजेंड्स और श्रीलंका लेजेंड्स के बीच फाइनल मुकाबला रायपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है ।जहां सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में इंडिया लीजेंड्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाया जहां जीत के लिए श्रीलंका को 196 रनों की दरकार है। वहीं बल्ले के साथ प्रदर्शन कर चुके विनय कुमार ने बोलिंग में भी जौहर दिखाया।
नमन ओझा ने खेली तूफानी पारी

भारत में अपने पहले दो बल्लेबाज सुरेश रैना सचिन तेंदुलकर को 3 ओवर के अंदर खो दिया था ।जहां टीम का स्कोर 19 रन था ,वहां से सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए नमन ओझा ने 78 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और दो छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 108 रनों की नाबाद पारी खेली ।
पिंच हिटर की भूमिका में विनय कुमार चमके
2 विकेट जल्दी गिरने के बाद सचिन तेंदुलकर ने मास्टर स्टॉक खेलकर विनय कुमार को पिंच हिटर की भूमिका में मैदान पर उतारा ।जहां विनय कुमार ने सचिन तेंदुलकर के इस निर्णय को सही साबित करते हुए 21 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन की बहुमूल्य पारी खेली।
युवराज सिंह की शानदार कैमियो

युवराज सिंह ने पहले कुछ गेंदों गेंदों को समझने में समय लगाया । इसके बाद उन्होंने 2 चौके और एक छक्के की मदद से 13 गेंदों पर 19 रन बनाए वहीं इरफान पठान ने 11 एवं स्टुअर्ट बिन्नी ने लगातार दो गेंदों पर चौके लगाकर 8 रन बटोरे।
भारत के तेज गेंदबाज विनय कुमार ने दी पहली सफलता

196 रनों का पीछा करने उतरे दिलशान और सनत जयसूर्या की जोड़ी ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाई। विनय कुमार ने सधी हुई गेंदबाजी की एवं दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर सनत जयसूर्या को क्लीन बोल्ड कर उन्हें चलता किया । हार्ड लेंथ की गेंद पर जयसूर्या चकमा खा गए एवं गेंद को ठीक तरह से नहीं पढ़ पाए और गेंद विकेट को लेकर हवा में उड़ गई।
इसके ठीक बाद सचिन तेंदुलकर ने एक और गेंदबाजी में बदलाव किया और अपने सबसे घातक स्पिनर राजेश पवार को गेंद थमाई वही राजेश पवार ने भी सचिन तेंदुलकर को निराश नहीं किया और अपने पहले ही ओवर में उन्होंने मुनावीरा को स्टंप आउट करवा कर भारतीय टीम को दूसरी सफलता दिलाई।
video
 
SL Legends – Jayasuriya ‘s wicket 😢
Target – 196 runs#RSWS2022 #Final #INDvSL pic.twitter.com/hB9xiMdRYX— Dinesh R (@DMadhusankha) October 1, 2022
;







