MI vs RCB: स्मृति मंधना-कनिका की तूफानी पारी, इशाक-अमेलिया की फिरकी में फसी RCB, MI को जीत के लिए 156 रन का लक्ष्य

0
72
views
MI vs RCB: Stormy innings of Smriti Mandhana-Kanika, RCB stuck in the spin of Ishaq-Amelia, target of 156 runs to win MI
pc: twitter

MI vs RCB: वूमेन प्रीमीयर लीग 2023 का चौथा मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुंबई में खेला जा रहा है ।मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु न टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 18.4 ओवर में 155 रन बनाए ।जहां जीत के लिए अब मुंबई इंडियंस को 156 रनों की दरकार है।  एक बार फिर से मुंबई इंडियंस के फील्डररो के साथ स्पिनरों का जादू जमकर बोला।

स्मृति मंधाना और सोफिया डिवाइन ने दी करारी शुरुआत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान स्मृति मंधाना ने 17 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 23 रन की तूफानी पारी खेली ।वहीं सोफी डिवाइन ने 11 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए। पहले विकेट के लिए दोनों ने मिलकर 39 रन बनाये ।

सायका इशाक और अमेलिया केर की जबरस्त गेंदबाजी

MI vs RCB: Stormy innings of Smriti Mandhana-Kanika, RCB stuck in the spin of Ishaq-Amelia, target of 156 runs to win MI



गौरतलब है कि मुंबई की ओर से  मैथ्यूज ने 4 ओवर में 28 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। वहीं साइका ने 4 ओवर में 26 रन देकर दो सफलता अर्जित की।अमेलिया केर ने 3. 4 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट चटकाए। गौरतलब है की साइका ने एक ही ओवर में  दो विकेट चटका कर आरसीबी को बैकफुट पर ला खड़ा किया।  इसके बाद हेली मैथ्यूज ने भी अपना जलवा दिखाया और तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए वहीं अमेलिया ने भी धारदार गेंदबाजी की।

रिचा घोष और कनिका आहूजा ने खेली जबरदस्त पारी

MI vs RCB: Stormy innings of Smriti Mandhana-Kanika, RCB stuck in the spin of Ishaq-Amelia, target of 156 runs to win MI

विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने 26 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन की पारी खेली वहीं कनिका आहूजा ने 13 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए ।वहीं श्रीलंका पाटिल ने 15 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके की मदद से महत्वपूर्ण 13 रन जोड़े अंतिम आई मेगन ने 14 गेंदों का सामना करते हुए 20 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here