भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए पहले मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है ।जहाँ 100% भारत की जीत की रिकॉर्ड आयरलैंड के खिलाफ कायम है । जहाँ भारत की तरफ से हार्दिक पंडया भारत के टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 9वें कप्तान बने । हार्दिक पंडया ने जहाँ हाल में ही आईपीएल में गुजरात को आईपीएल सीजन 15 का चैंपियन बनाया था वहीँ अब टीम इंडिया के आयरलैंड दौरे पर भी उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है । जहाँ पहले मैच में हार्दिक और टीम मैनेजमेंट ने उमरान मलिक को मौका दिया । लेकिन वो हुआ जिसे सभी क्रिकेट फैंस को डर था ।
इस आयरलैंड दौरे के नए नवेले कप्तान हार्दिक ने डेब्यू मैच के एक ओवर में 14 रन देने वाले रफ़्तार के सौदागर गेंदबाज उमरान मलिक को 4 ओवर के कोटे से केवल 1 ओवर दिया। जहाँ फैंस उमरान की रफ़्तार का मजा लेने चाह रहे थे लेकिन हार्दिक ने उन्हें एक ओवर देकर रोक दिया । क्या दूसरे मैच में उमरान को मौका दिया जायेगा या यह दौरा का पहला और आखिरी मैच रहेगा , ये सारे सवाल का जवाब एक वाक्य में हार्दिक ने दिया ।
प्रेजेंटेशन के दौरान हार्दिक ने उमरान को लेकर कही ये बात

हार्दिक पंड्या ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जो कहा वो बेहद क़ाबिले तारीफ था जिसके बाद फैंस में ख़ुशी की लहर है । कहा कि उमरान से बात करने के बाद मुझे लगा कि वह पुरानी गेंद से अधिक कॉम्फर्टेबल रहेगा और अधिक कारगर साबित होगा।
पंड्या ने पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘उमरान ने आईपीएल में अपने फ्रेंचाइजी के लिए शानदार प्रदर्शन किया । दक्षिणा अफ्रीका के साथ हुए सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला था । आज उन्हें मौका मिला , मैंने पहले ओवर के बाद बात की और उन्होंने कहा की मई थोड़े पुरानी गेंद के साथ अधिक सहज हूँ , हार्दिक ने कहा की मैंने अनुभव को देखते हुए भुवि को गेंद सौपीं मै उमरान को मौका नहीं दे पाया लेकिन आने वाले मैच में मै उन्हें अधिक मौके दूँ ये मैं उम्मीद करता हूँ ।
भारतीय कप्तान हार्दिक ने कहा की मैच में जीत बेहद ख़ुशी का अनुभव करवाती है । जीत के साथ सीरीज का आगाज करना बेहद अच्छा है। बतौर टीम हमने जीत दर्ज की ये बेहद महत्वपूर्ण है , इससे काफी खुश हैं।
आयरलैंड ने पहले जल्दी गिरे विकटों के गिरने के बाद भी अच्छी और ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की जिसकी वजह से हमने अपने स्ट्राइक गेंदबाजों को मिडिल ओवर में इस्तेमाल करना पड़ा । टेक्टर द्वारा खेले गए कुछ शॉट बेहद शानदार थे और मुझे विश्वास है की आयरलैंड क्रिकेट को ये बुलंदियों तक लेकर जायेगें ।







