Pakistan vs England, 2nd T20I:पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच T20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला नेशनल स्टेडियम कराची के मैदान पर खेला जा रहा है ।जहां पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी ,वहीं दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।जहां पावर प्ले के पहले 5 ओवर में इंग्लैंड का बोलबाला रहा लेकिन आखिरी ओवर में शाहनवाज दहानी ने शानदार गेंदबाजी की और लगातार दो गेंदों पर 2 विकेट चटका कर इंग्लैंड को बैकफुट पर ला खड़ा किया।
पहले पांच ओवर में इंग्लैंड ने बनाए 42 रन
गौरतलब है कि पहले पांच ओवर में इंग्लैंड की टीम के सलामी बल्लेबाज हेल्स और साल्ट ने मिलकर 42 रन बनाए। जहां तीन साल बाद वापसी कर रहे हेल्स ने 20 गेंद पर 26 और साल्ट ने 10 गेंद में 16 रन बनाए थे।
पावर प्ले का आखरी ओवर रहा पाकिस्तान के नाम

पावर प्ले के आखिरी ओवर में शाहनवाज दहानी ने शानदार गेंदबाजी की जहां उन्होंने छठे ओवर की पहली ही गेंद पर हेल्स को स्लोअर गेंद में फसाकर बोल्ड किया।जहां अपने स्लोवर डिलीवरी से चकमा देकर शाहनवाज दहानी ने हेल्स के विकेट से गिल्लियां गिरा दीं।
वहीं ठीक दूसरी ही गेंद पर उन्होंने मलान को लेग स्टंप पर गेंद डाली जहां मलान पूरी तरह से चुके और गेंद सीधी स्टंप से जा लगी। जहां दो गेंद में दो विकेट लेकर दहानी ने पाकिस्तान को मैच में वापसी करवा दी। जहां पावर प्ले के आखिरी ओवर में दहानी ने 2 विकेट चटकाएं और पिछड़ रही पाकिस्तान की टीम को मैच में वापसी करवाई।जहां उनके सेलब्रेशन ने दक्षिण अफ़्रीका के इमरान ताहिर की याद ताज़ा करवा दि। जहां वे एक छोर से दूसरे छोर भागते हुए गए।
विडीओ
Dahani strike, Malan gone on 🦆
2 in 2 for Dahani 🔥🔥#PAKvsEng #PakistanCricket#PAKvENG | #UKSePK #alexhales #PAKvENG pic.twitter.com/h0ekiCFX87— Zain Rajpoot (@zain_rajpoot38) September 22, 2022
;







