टाटा आईपीएल 2022 का 46वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया . इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हरा दिया है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चेन्नई को बल्लेबाज़ी करने के लिए आमंत्रण दिया । आईपीएल सीजन-15 में सीएसके की टीम की पहली बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया और विंटेज चेन्नई सुपर किंग्स की याद तजा कर दी ।
चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड और डेवॉन कॉनवे ने चेन्नई के लिए पारी की शुरू वाट की और शानदार लय में दिखे ।इस मैच में ऋतुराज गायकवाड नर्वस 99 का शिकार बने, जहाँ 99 रन पर आउट होने वाले ऋतुराज आईपीएल के पांचवें प्लेयर बने . पहले कुछ मैचों में ख़राब फॉर्म में चल रहे ऋतुराज गायकवाड ने फिर से खोया लय प्राप्त कर लिया है । ऋतुराज ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए महज 57 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और छह शानदार छक्के की मदद से 99 रनों की पारी खेली ।
नटराजन की गेंद पर थर्डमैन पर भुवनेश्वर कुमार ने ऋतुराज का कैच पकड़ उनकी पारी का अंत किया । अपने शतक से केवल 1 रन से चूक गए ऋतुराज ने अपने फैंस का दिल जरूर जीता और अपने फॉर्म में आने का ऐलान कर दिया ।

CSK की नई ओपनिंग जोड़ी गायकवाड़ और कॉनवे ने टीम को आतिशी शुरुआत दिलाई। दोनों प्लेयर्स ने पहले विकेट के लिए 107 गेंदों पर 182 रन की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई ।
Man Ruturaj Gaikwad 💔😭😭, missed his ton😭
He deserves a century 💔#CSKvSRH #SRHvsCSK pic.twitter.com/r5Vl4WrrJt— So…? (@Im_TonY2001) May 1, 2022
CSK के सलामी बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ ने जब 23 रन पूरा किया तो वह संयुक्त रूप से सचिन तेंदुलकर के साथ IPL में बनाये गए सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी के क्लब में आ चुके थे । ऋतुराज ने 31वीं पारी में यह कारनामा को अंजाम दिया और सचिन के साथ इस क्लब का हिस्सा बन गए हैं ।
महेंद्र सिंह धोनी की बतौर कप्तान वापसी होना और चेनई की टीम की शानदार जीत यह जरूर कही न कही दर्शाता की कप्तान बदलने के साथ ही टीम का भाग्य भी बदलने वाला है ।







