कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का आठवां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है । जहाँ इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।वहीं दोनों ही टीमों में बदलाव किए गए हैं ।जहां कारगोस रबाडा किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा बने वहीं दूसरी और कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे में शिवम मावी की वापसी हुई है। इन सबके बीच कोलकाता नाइट राइडर के स्ट्राइक गेंदबाज उमेश यादव ने अपने पहले ही ओवर में मयंक अग्रवाल को चलता कर अपने नाम विशेष रिकॉर्ड स्थापित कर लिया है, जहां उन्होंने मैच के पहले पावरप्ले में 50 विकेट लेने का गौरव हासिल कर स्पेशल क्लब का हिस्सा बन चुके हैं।
विकेटों की तिकड़ी
Umesh bhai making first-over wickets a habit! 😍
STAT-ATTACK: Mayank Agarwal was his 50th powerplay wicket in IPL! @y_umesh #KKRHaiTaiyaar #KKRvPBKS #IPL2022 pic.twitter.com/JmlNEYjuai
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 1, 2022
आईपीएल 2022 में खेले गए तीन मुकाबलों में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से तेज गेंदबाज उमेश यादव ने पहले के 6 ओवर में तीनों टीम के खिलाफ विकेट चटकाए हैं। उमेश यादव ने चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खिलाफ और आज पंजाब के खिलाफ पहले पावर प्ले में विकेट लेने वाले प्लेयर बन चुके हैं।
पंजाब किंग्स के खिलाफ सर्वाधिक आईपीएल विकेट
31: सुनील नरेन
29: उमेश यादव
25: युज़ी चहली
23: भुवनेश्वर कुमार
23: डीजे ब्रावो
आईपीएल के मैच के पहले 6 ओवर में पूरे के 50 विकेट
आईपीएल के मैच के पहले 6 बॉल में 50 विकेट पूरे करने वाले उमेश यादव चौथे भारतीय गेंदबाज बने इससे पहले जहीर खान मैच के पहले 6 ओवर में 52 विकेट के साथ जहीर खान टॉप पर हैं। दूसरे स्थान पर संदीप शर्मा हैं जिन्होंने 52 विकेट लिए हैं ।तीसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार 51 विकेट के साथ हैं। उमेश यादव 50 विकेट के साथ हैं।
दोनों टीम में बदलाव
पंजाब की टीम में एक बदलाव किया गया है जहाँ रबाडा की वापसी संदीप शर्मा की जगह हुई है । पिछले मैच में संदीप बेदम साबित हुए थे । कोलकाता की टीम में भी एक बदलाव किया गया है जहाँ शेल्डन जैक्सन की जगह शिवम मावी आये ।
टीमें:
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन):
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, भानुका राजपक्षे (डब्ल्यू), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, राज बावा, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन):
अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (डब्ल्यू), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउथी, उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती







