कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब के बीच आईपीएल 2020 का आठवां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आईपीएल में फिर से उमेश यादव ने अपने पहले ही ओवर में कहर बरपाया । जहाँ उन्होंने पंजाब के कप्तान मयंक को एलबीडब्ल्यू आउट कर अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया ।जहां वह मैच के पहले के 6 ओवर में 50 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन चुका है। वहीँ आपको यह भी बता दें की उमेश यादव ने साल 2022 में अब तक खेले तीनों मैच में पावर प्ले में विकेट अपने नाम किया है ।
आईपीएल के पहले 6 ओवर में 50 विकेट लेने वाले चौथे बल्लेबाज बने उमेश
आईपीएल के पहले 6 ओवर में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले प्लेयर जहीर खान, दूसरे स्थान पर संदीप शर्मा ,तीसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार और चौथे स्थान पर अब उमेश यादव आ चुके हैं। आईपीएल में पहले 6 ओवर में 52 विकेट के साथ जहीर खान टॉप पर हैं। संदीप शर्मा ने 52 विकेट लिए हैं ।तीसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार 51 विकेट के साथ हैं। उमेश यादव 50 विकेट के साथ हैं।
अंक तालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का स्थान।
#KKR have won the toss and they will bowl first at the Wankhede.
Live – https://t.co/lO2arKbxgf #KKRvPBKS #TATAIPL pic.twitter.com/cbGB5lfT5s
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2022
कोलकाता नाइट राइडर्स अंक तालिका में पांचवें पायदान पर 2 अंकों के साथ है ।वहीं पंजाब किंग्स तीसरे पायदान पर 2 अंकों के साथ हैं।
दोनों टीम में बदलाव
पंजाब की टीम में एक बदलाव किया गया है। जहाँ रबाडा की वापसी संदीप शर्मा की जगह हुई है । पिछले मैच में संदीप बेदम साबित हुए थे । कोलकाता की टीम में भी एक बदलाव किया गया है जहाँ शेल्डन जैक्सन की जगह शिवम मावी आये ।
टीमें:
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन):
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, भानुका राजपक्षे (डब्ल्यू), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, राज बावा, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन):
अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (डब्ल्यू), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउथी, उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती







