वीडियो: अश्विन की जादुई गेंद पर नाचे सिकंदर रजा, जब तक सोच पाते गेंद ने उड़ा दी विकेट की धज्जियां, घुटनों पर आकर हुए बोल्ड 

0
97
views
Sikandar Raza danced on Ashwin's magic ball, as long as he could think, the ball blew the wicket, bowled on his knees
pc: iplt20

आई पी एल 2023 का आठवां मुकाबला राजस्थान रॉयल से पंजाब किंग्स (RRVSpbks) के बीच गुवाहाटी के मैदान पर खेला जा रहे हैं . टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। जहां जीत के लिए राजस्थान की टीम को 198 रनों की दरकार है। वह इस मुकाबले में शिखर धवन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों पर 86 रन की पारी खेली और  आईपीएल का 50 वां अर्धशतक पूरा किया।  इस मैच में अश्विन छाए रहे जहां उन्होंने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सिकंदर रजा को अपनी जादुई कैरम बॉल पर बोल्ड कर सनसनी मचा दी।

शिखर धवन की धुआंधार पारी

Sikandar Raza danced on Ashwin's magic ball, as long as he could think, the ball blew the wicket, bowled on his knees
PC: IPLT20

शिखर धवन को भारतीय क्रिकेट में गब्बर के नाम से बुलाया जाता है उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 3 छक् की मदद से 86 रन की तूफानी नाबाद पारी खेली ,वहीं प्रभु सिमरन सिंह ने 34 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 60 रन की तूफानी पारी खेली ,जितेश शर्मा ने 27 रनों का योगदान दिया।

गेंदबाज़ी की बात की जाए तो गेंदबाजी में जेसन होल्डर ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए ,वहीं रविचंद्रन अश्विन और यजुवेंद्र चहल को एक-एक सफलता हाथ लगी।

रविचंद्रन अश्विन की जादुई गेंद पर सिकंदर रजा हुए बोल्ड

Sikandar Raza danced on Ashwin's magic ball, as long as he could think, the ball blew the wicket, bowled on his knees
pc: iplt20

रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान  की ओर से सबसे कंजूसी भरी गेंदबाजी की जहां रविचंद्रन अश्विन ने 4 ओवर में 25 रन देकर एक सफलता अर्जित की। रविचंद्रन अश्विन ने पारी के 17 ओवर की पहली गेंद पर सिकंदर रजा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। जहां अश्विन के घातक कैरम बॉल के शिकार सिकंदरा बने जहां पिच पर पड़ने के साथ ही गेंद स्किड हुई  विकेट से जा लगी ।जब तक सिकंदर रजा गेंद को समझ पाते तब तक उनका काम तमाम हो चुका था सिकंदर रजा 2 गेंदों पर 1 रन बनाकर वापस लौटे। पाकिस्तान प्रीमियर लीग में धूम मचाने वाले सिकंदर रजा आईपीएल में खेले गए दोनों मैच में फिसड्डी साबित हुए हैं।




 

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here