Rajasthan Royals vs Punjab Kings, 8th Match:आई पी एल 2023 का आठवां मुकाबला राजस्थान वर्सेस पंजाब किंग्स के बीच गुवाहाटी के मैदान पर खेला जा रहा है जहां रोमांच से भरे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने ताबड़तोड़ शुरुआत की ।जहां पहले विकेट के लिए 10 ओवर के अंदर पंजाब में 90 रन ठोक दिए ।जहां प्रभसिमरण सिंह ने 34 गेंदों पर 7 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के ठोके वही ।मैच में रोमांस तब बड़ा जब अश्विन (ASHWIN) ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े धवन को मैंकडिंग का एहसास दिला दिया। जहां एक समय धवन भी अचंभित हो उठे। आगे खबर विस्तार से।
प्रभसिमरण की जबरदस्त बल्लेबाजी
प्रभसिमरण ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और 34 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 60 रन की तूफानी पारी खेली।
धवन और सिमरन सिंह की जबरदस्त साझेदारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे शिखर धवन और प्रभसिमरण सिंह के बीच पहले विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी 9.4 ओवर में हुई । प्रभसिमरण ने आइपीएल 2023 का इस सत्र का अपना पहला अर्धशतकीय पारी खेला।
पंजाब को पहला झटका 10 ओवर की चौथी गेंद पर लगा जब होल्डर की गेंद पर प्रभसिमरण शॉट खेलने के चक्कर में अपना कैच बॉर्डर पर बटलर को थमा दिया लेकिन इससे पहले प्रभसिमरण सिंह ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों पर 60 रन की तूफानी पारी खेली जो उनका स्ट्राइक रेट 176 का रहा।
अश्विन के मैंकडिंग से बचे धवन

सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर अश्विन ने मैंकडिंग करने से धवन को बक्श दिया ।जहां सातवें ओवर की तीसरी गेंद करते-करते अश्विन रुके जहां अश्विन ने पहले ही देख लिया था कि धवन नॉन स्ट्राइक एड छोड़ कर आगे बढ़े थे। वहीं कुछ पल के लिए धवन की सांसे भी रुक गई। गनीमत यह रही की अश्विन का शिकार नही बने धवन वहीं जैसे यह पल बीता वैसे ही कैमरा मैंने भी चला कर दिखाते हुए कैमरा का रुख जो स्वेटर की ओर मोड़ दिया इसके बाद तालियों की गड़गड़ाहट पूरे स्टेडियम में गूंज उठी आपको बता दें अश्विन ने एक बार आईपीएल में बटलर को कुछ इसी अंदाज से आउट किया था।
वीडियो
#RRvsPBKS
Ashwin pulls out from bowling and cameraman immediately shows butler😂😂🤣🤣 #IPL2023pic.twitter.com/GmfdutMyNA— 👌⭐👑 (@superking1815) April 5, 2023







