RRvsPBKS: संजू सैमसन ने खोला राज बताया क्यों बटलर की जगह अश्विन को बतौर ओपनर मैदान में भेजा, मास्टरप्लैन हुआ फ्लॉप!

0
74
views
RRvsPBKS: Sanju Samson reveals why he sent Ashwin as opener instead of Butler, masterplan flopped!
PC: IPLT20

Rajasthan Royals vs Punjab Kings, 8th Match: आई पी एल 2023 के आठवें मुकाबले में पंजाब किंग्स में राजस्थान रॉयल्स को 5 रनों से रोमांचक मुकाबले में मात देकर आई पी एल 2023 में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की . टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाया ,जहां जीत के लिए 198 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन ही बना पाई। मैच में तब रोमांच आया जब जीत के लिए 198 रनों का पीछा करने के लिए संजू सैमसन जोस बटलर की जगह यशस्वी जायसवाल के साथ रविचंद्रन अश्विन को भेज दिया इसके बाद उन्होंने पोस्ट में इसका खुलासा किया।

मैच का लेखा-जोखा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की ओर से शिखर धवन ने सर्वाधिक 86 रनों की पारी 56 गेंदों में खेली उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के जड़े ।वही प्रभ्सिमरन ने 34 गेंदों पर 60 रन की बहुमूल्य पारी खेली ।

राजस्थान की ओर से जेसन होल्डर ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए वहीं अश्विन और चहल  के खाते में एक-एक सफलता रहे ।जीत के लिए 198 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद निराशाजनक में उनके तीन बल्लेबाज 57 रनों पर आउट हो गए ।

संजू सैमसंग ने 25 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली ,रियान पराग ने 12 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 20 रन ठोके, हेट मायर ने 18 गेंदों पर 36 रन बनाए, ध्रुव ने  15 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली । आखरी ओवर में जीत के लिए राजस्थान रॉयल्स को 16 रन चाहिए थे वही सैम करण ने धारदार गेंदबाजी की और पंजाब को 5 दिनों से रोमांचक जीत  जलने में भूमिका निभाई।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में संजू सैमसन ने किया खुलासा

RRvsPBKS: Sanju Samson reveals why he sent Ashwin as opener instead of Butler, masterplan flopped!
PC: IPLT20

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में संजू सैमसन ने खुलासा किया कि क्यों सलामी बल्लेबाज की भूमिका में बटलर  की जगह उन्होंने अश्विन को भेजा, जहाँ उन्होंने बताया  कि प्रभ्सिमरन का कैच पकड़ने के चक्कर में बटलर के उंगली में चोट लगी थी जिसकी वजह से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में जोस बटलर की जगह उन्होंने अश्विन को भेजा। विपक्षी टीम के स्पिनरों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने देवदत्त को मध्य ओवरों  में लाने की योजना बनाई थी हालांकि रविचंद्रन अश्विन 0 रन पर आउट हुए और बटलर को मैदान पर उतरना पड़ा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here