सचिन, सहवाग, युवराज का फिर दिखेगा जलवा, 4 जून से 3 जुलाई तक रोड सेफ्टी सीरीज, ये 7 टीमें लेंगी हिस्सा

0
128
views
Sachin, Sehwag, Yuvraj will be seen again, road safety series from June 4 to July 3, these 7 teams will participate
PC: Sports tiger

एक बार फिर से सचिन तेंदुलकर का स्ट्रेट ड्राइव, सहवाग का छक्का, युवराज सिंह का हुक शॉट दर्शकों को देखने में मिलने वाला है। जहां दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है, जहां एक बार फिर से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का दूसरा सीजन वापस लौट के आया है ।गौरतलब है कि इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। जहां यह टूर्नामेंट 4 जून से 3 जुलाई के बीच खेला जाएगा । वह दूसरे सीजन के लिए 3 स्टेडियमों को चिन्हित कर लिया गया है इसकी जानकारी आगे दी गई है।

इन तीन स्टेडियम में खेला जाएगा रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज

गौरतलब है कि दुनिया भर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आगाज किया जा रहा है। जहां इस सीरीज में दुनिया भर के प्लेयर्स हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे। गौरतलब है कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आयोजन इंदौर लखनऊ और जोधपुर के मैदान पर किया जाएगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम इस सीरीज की गवाह बनती नजर आएगी।

इन देशों के दिग्गज प्लेयर होंगे हिस्सा

आपको बता दें कि 4 जून से आयोजित होने वाली रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में बांग्लादेश दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका वेस्टइंडीज भारत के कई दिग्गज प्लेयर के शामिल होने की खबर है। वही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का एकमात्र संकल्प लिया है कि सड़क सुरक्षा पर लोग अधिक से अधिक जागरूक हो, वह अपने कर्तव्य एवं जिम्मेदारी को समझें एवं ट्रैफिक रूल रोड सेफ्टी के प्रति खुद को जागरूक होने के बाद दूसरों को भी जागरूकता समाज में लेकर आना है जिससे कि सड़क दुर्घटना कम से कम हो पाए।

30 दिनों तक चलेगा वर्ल्ड रोड सेफ्टी सीरीज

गौरतलब है कि 4 जून से आयोजित रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज कुल 1 महीने तक चलेगा आपको बता दें कि यह रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का दूसरा सीजन होगा जिसे खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के संरक्षण में किया जाएगा।

देश विदेश के दिग्गज दिखेंगे एक साथ

गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर युवराज सिंह रिकी पोंटिंग चमिंडा वास, जोंटी रोड्स, कार्ल हूपर, तिलकरत्ने दिलशान, वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज प्लेयर एक बार फिर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज सीजन 2 में दिखाई देंगे।

केंद्र सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया समर्थन

गौरतलब है कि देश के राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस मुहिम को अपना समर्थन देते हुए यह कहा है कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज से सड़क सुरक्षा पर लोगों की मानसिकता के साथ-साथ लोगों की जागरूकता भी बढ़ेगी ।वहीं ट्रैफिक नियम एवं इसका अनुपालन करने के लिए लोगों का आत्मविश्वास भी इस सीरीज के द्वारा बढ़ाया जाएगा। जिसकी वह पूर्व समर्थन करते हैं उन्होंने यह भी कहा कि उनकी अभिलाषा है कि देश के सभी लोग सुरक्षा एवं मानकों का ध्यान रखते हुए जागरूक रहें एवं ट्रैफिक नियमों का अनुपालन करें।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here