रसेल के 8 छक्के से टूटा डिविलियर्स और रोहित का ये रिकॉर्ड, 150 छक्के जड़ने वाले बने 12वें प्लेयर

0
172
views
Russell breaks de Villiers and Rohit's record with 8 sixes, becomes 12th player to hit 150 sixes
PC: Twitter

आईपीएल 2022 का आठवां मुकाबला वानखेडे स्टेडियम में कोलकाता और पंजाब के बीच खेला गया। जहाँ  शानदार मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब पर 6 विकेट से जीत हासिल कर अंक तालिका में पहले पायदान पर काबिज हो चुके है। इस मैच के नायक रहेगा रसेल ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने ताबड़तोड़ 8 छक्के जड़े, महज 31 गेंदों का सामना करते हुए 8 छक्के और दो चौके की मदद से 70 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने एबी डी विलियर्स रोहित शर्मा के तोड़ दिया है जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

रसेल ने जमकर बरसाए छक्के

गौरतलब है की रसेल ने पंजाब के खिलाफ जमकर छक्के बरसाए। जहां उन्होंने 70 रनों की नाबाद पारी में 8 छक्के और 2 चौके जड़े। इसके साथ ही वह आईपीएल में 150 प्लस छक्के जड़ने वाले  12वें प्लेयर भी बने। रसेल ने 26 गेंदों में अपना आईपीएल करियर का 10 वाँ अर्धशतक पूरा किया। जिसमें उन्होंने 8 छक्के जड़े। राहुल चाहर को छोड़ दें तो कोई भी गेंदबाज उनके सामने टिक नही पाया। हर ओर छक्के लगे। वहीं वे पुनः फॉर्म में वापसी आ चुके हैं और और ये विपक्षियों के लिए चिंता की बात है। आलम यह था की मिस हिट पर भी छक्के लग रहे थे ।

सबसे कम पारियों में 150 आईपीएल छक्के

गौरतलब है क्रिस गेल ने मैच 55 पारियों में 150 आईपीएल छक्कों का आंकड़ा  पूरा किया था ।वहीं अब दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी भी वेस्टइंडीज मूल के हैं जिन्होंने 72 पारियों में 150 आईपीएल छक्के का रिकॉर्ड अपने नाम किया, जी हां हम बात कर रहे हैं रसेल की जिन्होंने महज 72 पारियों में आईपीएल में 150 छक्कों का आंकड़ा  पूरा कर लिया है ।तीसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं जिन्होंने 109 पारियों में 150 छक्के जड़ने का आंकड़ा पूरा किया था। वहीं दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला प्लेयर एबी डिविलियर्स ने 111 परियों में 150 छक्के जड़े थे।

आईपीएल की एक पारी में 5 या 5 से अधिक छक्के लगाने वाले प्लेयर

 


गौरतलब है कि यह 10वां मौका था जब रसेल  ने 5 या 5 से अधिक छक्के एक ही पारी में लगाए हैं ।वही उन्होंने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है ।जहां रोहित शर्मा ने भी कुल 10 बार 5 या 5 से अधिक छक्के   एक पारी में आईपीएल के मैच में लगाएं हैं ।

ऐसे में क्या रसेल आईपीएल में सबसे बड़े फिनिशर हैं? दें अपनी राय।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here